नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड कार्यालय परिसर में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड स्वच्छता समन्वयक राकेश कुमार, अब्दुल पंचायत के पंचायत सचिव धनंजय कुमार के स्थानांतरण के बाद नम आँखों से विदाई दी गई। कार्यक्रम कि अध्यक्षता बीडीओ दीपेश कुमार ने किया वही मंच संचालन पंचायत स्वच्छता पर्वेक्षक बिपिन कुमार कुशवाहा ने किया।
विदाई समारोह के दौरान प्रखंड स्वच्छता समन्वयक राकेश कुमार के चार वर्ष के कार्य काल पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा पंचायत क्षेत्र में कराये गये विकास योजना कार्य काफी सराहनीय रहा है। वही कई ऐसे पंचायत जो वगैर स्वच्छता ग्रही के प्रमाण पत्र व प्रशिक्षण के बिना ही उन्हें पंचायत स्वच्छता पर्वेक्षक कि चयन में अहम भूमिका निभायी जो चर्चा में रही।
विदाई के दौरान उपस्थित प्रखंड सह अंचल कार्यालय के कर्मी ने स्थानांतरित कर्मी को फुल माला से सम्मानित कर उनके दीर्घायु की ईश्वर से कामना की। मौके पर संजीव कुमार, संजय कुमार, राहुल कुमार, सचिव पप्पू कुमार, ममता चौधरी, देवेंद्र कुमार राजबंशी, मुखिया प्रतिनिधि भोला चौधरी अब्दुल, नवीन कुमार, पवन कुमार, समेत दर्जनों की संख्या में ब्लॉक कर्मी उपस्थित रहे हैं।
भईया जी की रिपोर्ट