नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के दादपुर गांव के बधार में गेहूं खेत में अचानक हुई अग्निकांड में दर्जनों किसानों का गेहूं फ़सल जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों के अथक परिश्रम के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
ग्रामीणों के अनुसार बधार में अचानक धुआं उठता देख ग्रामीण दौड़ पड़े। हवा की तेज रफ्तार के कारण देखते देखते कई किसानों की खेत में आग की तेज लपटें फैल गई। अग्निकांड की सूचना पुलिस को दी गयी।
जबतक फायर ब्रिगेड वाहन पहुंच पाता ग्रामीणों के सहयोग से शेष खेतों में लगी फसल को बचाया जा सका। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन से आपदा प्रबंधन के राहत मुआवजा दिलाने की गुहार लगायी है।
भईया जी की रिपोर्ट