नवादा : जिला प्रसाशन ने कोचिंग संस्थानों के संचालकों के साथ बैठक की जिसमें।विद्यार्थियों को हिंसा से दूर रखने की अपील की।जिलाधिकारी रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में नगर के सभी कोचिंग संस्थानों के संचालकों के साथ बैठक आयोजित की।
बैठक में सभी कोचिंग संचालकों से अनुरोध किया गया कि वे अपने संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को वर्तमान परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में उचित मार्गदर्शन प्रदान करें। उनसे कहा गया कि वे विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की हिंसा का सहारा नहीं लेने, सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को क्षति नहीं पहुँचाने तथा कानून का पालन करने के प्रति जागरूक करें।
साथ ही कोचिंग संचालकों से अपील की गई कि वे इस बात के प्रति सतर्क रहें कि उनके छात्रों के बीच कोई असामाजिक तत्व शामिल होकर उन्हें किसी भी गैर-कानूनी गतिविधि के लिए प्रेरित न कर सके।
भईया जी की रिपोर्ट