नवादा : लोजपा रामविलास के जिला प्रवक्ता पाण्डेय अमरेन्द्र कुमार ने काकरोच जनता पार्टी के कुकृत्यों का पर्दाफाश किया है। उन्होंने देश के युवाओं को इस देश विरोधी ताकतों के जाल में नहीं फंसने की अपील की है।
उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि काकरोच पार्टी एक गिरोह है जो एनआरसी , CAA, धारा 370, राम मंदिर निर्माण, समान नागरिक संहिता, …. यानि देश को कमजोर करने वाले अभियान में शामिल गिरोह है और मुझे तो आश्चर्य लगता है कि संविधान को बचाने वह लोग निकले है, जिनके शासनकाल में जम्मू कश्मीर में 70 साल से राष्ट्रगान हुआ ही नहीं था…उन्होंने कहा कि मैं ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता हूँ हमारी देश की जनता भली भांति सारा कुछ जानती है।
लोजपा प्रवक्ता ने स्पष्ट रूप से कहा कि हमारी मौजूदा केंद्र की सरकार देश की युवा शक्ति के साथ तन मन से खडा हैं पढ़े लिखे डिग्री धारक नौजवानों को सरकारों से रोजगार, नौकरी मांगने,व्यवसाय हेतु अर्थ सहायता मांगने का पूरा हक है,पर किसी के बहकावे में आकर देश में अराजकता फैलाकर आम जनजीवन प्रभावित करके लोगों को कष्ट में डालने और सरकारी तंत्र को परेशान कर आम जनता के कार्यों को बाधित करने का अधिकार देश के किसी भी नागरिक को नही है।
उन्होंने बताया कि दिल्ली के जंतर मंतर पर सब कांग्रेस के आम आदमी पार्टी और अन्य वामपंथी दलों के इक्ट्ठा किए गए अराजक तत्व हैं जिन्होंने भोले भाले बच्चे बच्चियों को सोशल मीडिया और अन्य तरीकों से बहला फुसलाकर जंतर मंतर पर बुला लिया ।लेकिन युवा बच्चे बच्चियों को उन्होंने कांग्रेस,आम आदमी पार्टी,वामपंथी पार्टियों के बुने गए जाल में ना फंसने की गुजारिश की है।
भईया जी की रिपोर्ट