नवादा : बिहार स्टेट बार कॉन्सिल ने 15अप्रेल तक जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव सम्पन्न कराने के आदेश को जिला अधिवक्ता संघ के तदर्थ कमिटी मानने से इनकार कर दिया बहुत हो हल्ला के बाद 30 मार्च को चुनाव पदाधिकारी चुने जाने के लिए आम सभा बुलाया फिर आम सभा का समय परिवर्तन कर नजायज तरिके से सदर अनुमडल एडवोकेट संघ के पूर्व सचिव निरंजन कुमार को चुनाव पदाधिकारी बना दिया। काफ़ी विवाद के साथ बार कॉन्सिल को लिखित शिकायत के बाबजूद इस पर अबतक निर्णय नहीं निर्णय नहीं लेने से उहापोह की स्थिति बरकरार है।
तदर्थ कमिटी की मंशा है कि विवाद होता रहे और चुनाव टल जाये जिससे अधिवक्ताओ मेँ रोष बढ़ता जा रहा है। जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा, पूर्व महासचिव संत शरण शर्मा, बिपिन कुमार सिंह, के के चौधरी, नीलम प्रविन, विजय कुमार, संजय सिंह, राकेश कुमार, अवलोक, अमित कुमार, कुंदन कुमार, संत कुमार देव सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने बिहार स्टेट बार कॉन्सिल से तथकथित चुनाव पदाधिकारी को हटा कर चुनाव पदाधिकारी का चयन कर जल्द से जल्द चुनाव कराने की मांग की है। दूसरी ओर तदर्थ कमिटी के लोग कहते फिर रहे हैं कि बार कॉन्सिल मैनेज़ हो गया है।चुनाव नहीं होगा।
भईया जी की रिपोर्ट