नवादा : मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के कर-कमलों द्वारा बेगूसराय जिले के आई.ओ.सी.एल. स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से बिहार के विभिन्न जिलों में नवस्थापित 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिले के कुल 14 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन किया गया।
जिले में उद्घाटित सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) में इंटर स्कूल, हिसुआ; इंटर स्कूल, चंडीनावां (काशीचक); इंटर स्कूल, कौआकोल; इंटर स्कूल, नारदीगंज; उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, पटवासराय (नवादा सदर); महंथ रामधनपुरी इंटर स्कूल, बुधौली (पकरीबरावां); आर.एस. इंटर स्कूल, शाहपुर (वारिसलीगंज); शिवदानी अयोध्या इंटर स्कूल, गोपालपुर (अकबरपुर); टी.वी. इंटर हाई स्कूल (गोविंदपुर); आर.एस.एस. हाई स्कूल (मेसकौर); प्लस-2 सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खनवां (नरहट); रजौली इंटर स्कूल, रजौली; हाई स्कूल, सिउर (रोह) तथा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, सांढ़ (सिरदला) शामिल हैं।
इसी क्रम में जिले के इंटर मॉडल स्कूल (आदर्श विद्यालय), नारदीगंज में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री के राज्यस्तरीय उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण देखा गया।कार्यक्रम में गोपनीय शाखा प्रभारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा), प्रखंड विकास पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
भईया जी की रिपोर्ट