पटना/बाढ़ : पटना जिले के बाढ़ प्रखंड अंतर्गत धनावां–मुबारकपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि धीरज प्रताप सिंह संभावित बाढ़ एवं कटाव से ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत के किसी भी क्षेत्र से कटाव की सूचना मिलते ही वे तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हैं तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराते हैं।
धीरज प्रताप सिंह ने कहा कि संभावित आपदा से निपटने के लिए पंचायत स्तर पर आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में प्रभावित लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि कटाव या किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना तत्काल पंचायत प्रतिनिधियों को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने यह भी कहा कि पंचायतवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए वे हमेशा उपलब्ध रहते हैं और विकास कार्यों को गति देने के लिए स्थानीय विधायक तथा जिला प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखते हैं। इसी सक्रिय कार्यशैली के कारण पंचायत के ग्रामीणों के बीच उनकी अच्छी पकड़ और विश्वास कायम है।
सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट