नवादा : बिहार विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अशोक यादव को गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बिहार विधान परिषद के उपसचिव मिथिलेश कुमार द्वारा जारी पत्र के माध्यम से उनके मनोनयन की सूचना दी गई। नियुक्ति के बाद उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई तथा उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।
अध्यक्ष मनोनीत होने पर अशोक यादव ने बिहार विधान परिषद नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ करेंगे।
उन्होंने कहा कि समिति के माध्यम से जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। उनके मनोनयन को राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने स्वागतयोग्य कदम बताते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में समिति प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।
भईया जी की रिपोर्ट