-जानें कब कब लिया जायेगा साक्षात्कार
नवादा : जिला कार्यक्रम पदाधिकारी,सर्व शिक्षा अभियान सुश्री वर्षा ए. ने बताया कि राज्य कार्यालय, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना तथा जिला नियोजन समिति की दिनांक 01.07.2026 को आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में जिला अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में मुख्य रसोइया एवं सहायक रसोइया के रिक्त पदों पर नियोजन हेतु पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय सभागार में प्रतिदिन पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक आयोजित होगा।
निर्धारित कार्यक्रम निम्नवत् है,:—
06 जुलाई, 2026 – मुख्य रसोइया पद हेतु सूची क्रमांक 01 से 22 तक के अभ्यर्थी।
07 जुलाई, 2026 – सहायक रसोइया पद हेतु सूची क्रमांक 01 से 35 तक के अभ्यर्थी।
08 जुलाई, 2026 – सहायक रसोइया पद हेतु सूची क्रमांक 36 से 67 तक के अभ्यर्थी।
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों तथा अपने आवेदन-पत्र के साथ सभी मूल प्रमाण-पत्र एवं आवश्यक अभिलेख लेकर आएँ। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, मैट्रिक अंक-पत्र एवं मूल प्रमाण-पत्र, विद्यालय स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (05वीं/08वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों हेतु), आरक्षण से संबंधित प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, अनुभव प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
साक्षात्कार हेतु पात्र अभ्यर्थियों की सूची एवं विस्तृत कार्यक्रम नवादा जिले की वेबसाइट (nawada.nic.in) तथा शिक्षा विभाग की वेबसाइट (www.bepnawada.org) पर प्रकाशित कर दिया गया है। अभ्यर्थी वहाँ से अपने साक्षात्कार की तिथि, समय एवं अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
भईया जी की रिपोर्ट