नवादा : जिला अधिवक्ता संघ तदर्थ कमिटी द्वारा नजायज तरिके से एडवोकेट संघ सदर अनुमंडल के पूर्व सचिव निरंजन कुमार को चुनाव पदाधिकारी बना दिए जाने के बाद अधिवक्ताओं ने बिहार स्टेट बार कॉन्सिल से गुहार लगाई है। इतना हीं नहीं चुनाव पदाधिकारी के अलावे तीन सहायक के जगह पांच लोगों को चुना गया है उसमे एक रेखा कुमारी को छोड़कर अनुमडल संघ से बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र लाये लोगों को बना दिया है। इस बावत अधिवक्ता अवलोक ने सुचना के अधिकार के तहत बिहार स्टेट बार कॉन्सिल से तदर्थ कमिटी के समय का हिसाब किताब की मांग की है।
जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा, पूर्व महासचिव संत शरण शर्मा, के के चौधरी बिपिन कुमार सिंह, नीलम प्रवीण, संजय सिंह, सकल देव यादव सहित कई अधिवक्ताओं ने बिहार स्टेट बार कॉन्सिल से अविलम्ब तथा कथित चुनाव पदाधिकारी को हटा कर नए चुनाव पदाधिकारी मनोनीत किये जाने या फिर तदर्थ कमिटी को भंग कर राज्य कमिटी के द्वारा मनोनीत चुनाव पदाधिकारी के देखरेख में अविलंब चुनाव कराने की मांग की है।
भईया जी की रिपोर्ट