– आधिकारिक सूचि का प्रकाशन नहीं
नवादा : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव नामांकन कार्य समाप्त हो गया। नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न पदों के लिए कई प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कराया। वैसे चुनाव पदाधिकारी द्वारा नामांकित प्रत्याशियों की आधिकारिक सूचि प्रकाशित नहीं की गयी है। संभवतः सोमवार को सूचि प्रकाशित की जायेगी।
सूत्रो के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा, तेज नारायण यादव, उमेश प्रसाद सिंह, अरविंद शर्मा, के के चौधरी व अजय कुमार कुल छह प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल कराया है। महासचिव पद पर पूर्व महासचिव संत शरण शर्मा, सकल देव यादव, अरविंद कुमार, श्रवण कुशवाहा ,संजय परिदर्शि व रमाकांत शर्मा कुल छह प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कराया है।
दूसरी ओर 33% महिलाओं के लिए आरक्षित सीट रहने के कारण पहली बार बड़ी संख्यां में महिला अधिवक्ताओ ने विभिन्न पदों पर नामांकन दाखिल कराया। नामांकन दाखिल कराने वालों में मैहर तबसूम, नीलम परविन, प्रतिभा भट , निभा कुमारी, आशा कुमारी शामिल हैं। नामांकन वापसी के बाद चुनाव प्रचार जोर पकड़ने की संभावना है।
भईया जी की रिपोर्ट