-गेहूं फसल को पहुंचाया नुकसान
नवादा : जिले के गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र के माधोपुर में एकबार फिर हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पाद मचाया है। गांव के बाहर मकान बनाकर रह रहे गरीब के आशियाने को तोड़ डाला तथा घर के पास लगे दर्जनों केले के पौधे को नष्ट कर दिया। इसके साथ ही किसानों के खेतों में लगी गेहूं की फसल को जबर्दस्त नुकसान पहुंचाया।
पीड़ित कारु मांझी ने बताया कि देर रात अचानक हाथियों का झुंड जंगल की ओर से आया तथा पहले घर के बाहर लगे केले के पौधे को तहस-नहस कर डाला। बाद में घर को तोड़ डाला।
अचानक निंद टूटने के बाद हाथियों का झुंड देखकर सभी परिवार घर छोड़ बाहर निकल अपनी जान बचाई। इस क्रम में किसानों की गेहूं की फसल को रौंदते हुए जंगल की ओर प्रस्थान कर गया। पीड़ित ने प्रशासन से उचित क्षतिपूर्ति की गुहार लगायी है। बता दें इसके पूर्व भी हाथियों के झुंड ने रजौली, रोह, कौआकोल व गोविंदपुर में तांडव मचाया था। रजौली में तो युवक व पशु की हत्या तक कर चुका है।
भईया जी की रिपोर्ट