नवादा : किऊल-गया रेलखंड पर स्थित नवादा और वारिसलीगंज स्टेशन के बीच शादीपुर हॉल्ट के समीप ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान कादिरगंज थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी शिव वचन महतो की पत्नी बच्ची देवी के रूप में की गई।
बताया जा रहा है कि महिला शुक्रवार की सुबह घूमने के लिए घर से निकली थी। इसी बीच शादीपुर हॉल्ट के समीप वह ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
भईया जी की रिपोर्ट