By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

भाजपा ने मनाया 47 वां स्थापना दिवस ,सांसद विवेक ठाकुर ने कहा “राष्ट्र सेवा और संगठन के प्रति समर्पण ही भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान 

Swatva
Last updated: April 7, 2026 12:48 pm
By Swatva 102 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार 6 अप्रैल को मनाया गया। इस अवसर पर नवादा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अनिल मेहता के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नवादा सांसद विवेक ठाकुर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अरुणा देवी एवं जिला प्रभारी राजेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।

- Advertisement -

कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के ध्वजारोहण से हुई। तत्पश्चात भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मंच का संचालन जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी शैलेन्द्र शर्मा ने किया, जबकि कार्यक्रम के सह-प्रभारी के रूप में उपाध्यक्ष तेजस सिन्हा एवं मीडिया प्रभारी गुलशन कुमार मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विवेक ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित एक सशक्त विचारधारा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटा रहता है। उन्होंने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो बिना किसी स्वार्थ के देश और समाज की सेवा में लगे रहते हैं। यही समर्पण और राष्ट्रभक्ति भाजपा को अन्य दलों से अलग पहचान दिलाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं, बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करें तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर जरूरतमंद तक पहुँचाकर सेवा भाव को और मजबूत करें।

पूर्व विधायक अरुणा देवी ने कहा कि भाजपा का इतिहास सेवा, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण के आदर्शों से परिपूर्ण है तथा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से ही संगठन निरंतर सशक्त हो रहा है। जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और सामूहिक प्रयासों से भाजपा लगातार सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही है। जिला प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि स्थापना दिवस हम सभी के लिए प्रेरणा का दिन है, जो हमें पार्टी की विचारधारा को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प देता है।

- Advertisement -

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, पूर्व जिलाध्यक्ष विनय सिंह, डॉ. विजय कुमार सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय पाण्डेय, प्रिय रंजन सिन्हा, प्रताप रंजन, नरेश वर्मा, जिला महामंत्री अरविन्द गुप्ता, गौरव शांडिल्य गगन, नंदकिशोर चौरसिया, उपाध्यक्ष तेजस सिन्हा, विनोद भोली, मुकेश कुमार, नीतू गुप्ता, मंत्री निशा राजवंशी, शिव यादव कोषाध्यक्ष विश्वास सिंह विशु, जिला पार्षद बसंती चौधरी, मीडिया प्रभारी मनीष सिन्हा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजित शंकर, महिला मोर्चा अध्यक्ष माधुरी वर्णनवाल, महिला मोर्चा की निर्वतमान अध्यक्ष गौरी रानी, मंडल अध्यक्ष गरीवन महतो, राहुल सिन्हा, शिवरानी केशरी, विवेकानंद सिंह, राधेश्याम चौधरी, रंजीत यादव, अजित वर्मा, नितिन शाह, किरण सिंह, वीणा, राहुल चन्द्रवंशी एवं सन्नी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भईया जी की रिपोर्ट 

- Advertisement -
TAGGED: NAWADA, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज, भारतीय जनता पार्टी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अल्पसंख्यक बालक छात्रावास में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
बिहारी समाज
गया, मेडिकल कॉलेज, स्ट्रेचर, नदारद, दादी, इलाज, स्कूटी, all इज नॉट वेल
गया मेडिकल कॉलेज में ‘all इज नॉट वेल’! स्ट्रेचर नहीं, दादी को इलाज के लिए स्कूटी पर ले आया युवक
देश-विदेश बिहारी समाज स्वास्थ्य
दौड़ प्रतियोगिता के बाद अब बुधवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं की नजर स्टेट बार कॉन्सिल के निर्णय की ओर
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अल्पसंख्यक बालक छात्रावास में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
बिहारी समाज
गया, मेडिकल कॉलेज, स्ट्रेचर, नदारद, दादी, इलाज, स्कूटी, all इज नॉट वेल
गया मेडिकल कॉलेज में ‘all इज नॉट वेल’! स्ट्रेचर नहीं, दादी को इलाज के लिए स्कूटी पर ले आया युवक
देश-विदेश बिहारी समाज स्वास्थ्य
दौड़ प्रतियोगिता के बाद अब बुधवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं की नजर स्टेट बार कॉन्सिल के निर्णय की ओर
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

अल्पसंख्यक बालक छात्रावास में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

नवादा : जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई है कि…

By Swatva
गया, मेडिकल कॉलेज, स्ट्रेचर, नदारद, दादी, इलाज, स्कूटी, all इज नॉट वेल
देश-विदेश

गया मेडिकल कॉलेज में ‘all इज नॉट वेल’! स्ट्रेचर नहीं, दादी को इलाज के लिए स्कूटी पर ले आया युवक

बिहार के गया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में फिल्म 'थ्री ईडियट' का 'all…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

दौड़ प्रतियोगिता के बाद अब बुधवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

नवादा : जिले रजौली प्रखंड क्षेत्र के रजौली पूर्वी पंचायत मुखिया संजय…

By Swatva
बिहारी समाज

अधिवक्ताओं की नजर स्टेट बार कॉन्सिल के निर्णय की ओर

नवादा : जिला अधिवक्ता संघ तदर्थ कमिटी द्वारा नजायज तरिके से एडवोकेट…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?