नवादा : भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी के सफल नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल मेहता के नेतृत्व में नवादा साहेब कोठी मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया।
इस न अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल मेहता के साथ भाजपा नवादा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की तथा विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने हेतु उन्हें शक्ति, सामर्थ्य एवं मार्गदर्शन प्रदान करने की कामना की।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 12 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण को समर्पित रहा है। उनके नेतृत्व में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। कार्यकर्ता विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु निरंतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
भईया जी की रिपोर्ट