नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने बारह वर्षों से फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा तीनों को संबंधित न्यायालय के हवाले कर दिया।
थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के न्यायालय में जी आर 727/14 के टीआर 1224-25 वारंटी ललित यादव उर्फ द्वारिका यादव उम्र 42 वर्ष पिता स्वर्गीय पूरन यादव 2. गिरानी यादव उम्र 58 वर्ष पिता स्वर्गीय यनिक यादव 3. रामधनी यादव उम्र 60 वर्ष पिता स्वर्गीय जानकी यादव तीनों ग्राम राजपुर खोटवा को घर पर होने की गुप्त सूचना मिलते ही विधिवत गिरफ्तार कर लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा तीनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में संबंधित न्यायालय भेज दिया।
भईया जी की रिपोर्ट