नवादा : नगर थाना क्षेत्र के चौधरी नगर में मुहल्ले में किराये के मकान में रह रही चार बच्चों की मां प्रीति कुमारी की संदिग्ध मौत हो गयी। कमरे में फांसी के फंदे से लटकता शव पुलिस ने बरामद किया। पोस्टमार्टम के बाद शव नैहर के परिवार वालों को सौंप मामले की जांच आरंभ कर दी गयी है।
थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने बताया कि चौधरी नगर के एक कमरे में युवती द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली। सूचना के आलोक में एफएसएल टीम के साथ पहुंच त्वरित कार्रवाई आरंभ कर दी। मृतका के नैहर शेखपुरा जिला शेखपुरा बाजार निवासी को सूचित कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी।
परिजनों की मौजूदगी में शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतका चार बच्चों की मां है। पत्नी चेन्नई के निजी कंपनी में काम के सिलसिले में बाहर है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व एफएसएल जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा संभव है। फिलहाल मामले की जांच आरंभ कर दी गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट