नवादा : नगर थाना क्षेत्र के बड़ी दरगाह मोहल्ला में मोहम्मद टुनटुन की बेटी की शादी के दौरान हुए विवाद के बाद हिंसक झड़प हुई जिसमें दर्जन भर से अधिक लोग जख्मी हो गए। ज़ख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बारात पक्ष के लोगों ने बताया कि झारखंड के गुमला से बारात लेकर बड़ी दरगाह मोहल्ला आए थे। शमशेर की बहन के साथ शादी होनी थी। शादी के दौरान लड़की पक्ष के लोग लड़के पक्ष के कुछ महिलाओं के साथ छेड़खानी करने लगे और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ जमकर मारपीट की। जिसमें बारात पक्ष के महिला समेत कई लोग जख्मी हो गए। विरोध करने पर उनकी जमकर पिटाई की गई।
आनन फानन में सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी का इलाज जारी है। छेड़खानी के बाद हुई मारपीट से हर कोई अचंभित रह गया किसी को कुछ समझ में नहीं आया और इस दौरान सभी की पिटाई कर दी गई। घटना की जानकारी नगर थानाध्यक्ष को दी गई है।
भईया जी की रिपोर्ट