नवादा : जिले के हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र के पाँचूगढ़ गोलीकांड में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गयी है। मुख्य आरोपी नीरज उर्फ कारू के घर पर पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी में कई अहम दस्तावेज बरामद किये गये हैं। बरामद दस्तावेज के आधार पर अभियुक्तों की अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति की जांच पुलिस ने आरंभ कर दी है।

दो जख्मी अभियुक्तों को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल दोनों का पुलिस अभिरक्षा में पटना के निजी अस्पताल में इलाज जारी है। इस दौरान एसपी अभिनव धीमान ने कहा कि जातीय उन्माद फैलाने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने ऐसे किसी भी भ्रामक पोस्ट को शेयर करने से लोगों को बचने की अपील की है।
भईया जी की रिपोर्ट
