नवादा : अकबरपुर थाना क्षेत्र के बकसंडा गांव के देवेंद्र सिंह ने जमुई थाने में अपनी बेटी की हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाकर न्याय की गुहार लगाई है। मृतका के पिता ने बताया कि मेरी पुत्री तनु कुमारी का विवाह जमुई के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के बनार गांव निवासी विद्याभूषण सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार के साथ 23 दिसंबर 2023 को कराई थी। शादी के पूर्व अपने औकात से अधिक लड़के पक्ष के मांग के अनुरूप 20 लाख (90 ग्राम) सोने का आभूषण दिया था।
6 महीने बाद मारपीट व किया प्रताड़ित करने का दौर हुआ आरंभ
उन्होंने बताया कि शादी के छह महीने बाद ससुराल वालों ने पुत्री के साथ मारपीट एवं प्रताड़ित करने का सिलसिला आरंभ कर दिया। सूचना मिली तो लड़के पक्ष के सदस्यों ने बताया कि रांची में जमीन खरीदना है जिसके लिए हमें और पांच लाख रुपए चाहिए। लड़के के पिता विद्याभूषण सिंह से बात किया और अपने स्थिति एवं परिस्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि हमारी औकात नहीं है। जिस पर प्रिंस कुमार उसी समय घर से गुस्सा होकर जाने लगे। तब मैं अपने सगा संबंधी से तत्काल 50 हजार रुपए कर्ज लेकर उन्हें नगद दिया।
पिता ने लगायी न्याय की गुहार
पीड़ित के पिता ने बताया कि पांच मार्च 2025 को समय 11 बजे पता चला कि मेरी पुत्री तनु कुमारी को उसके ससुराल वाले प्रिंस कुमार, सास सुनीता देवी, ससुर विद्याभूषण सिंह, देवर मनीष कुमार और नीतीश कुमार दोनों बनार थाना चंद्रदीप जिला जमुई ने गला दबाकर हत्या कर दिया। जिसकी सूचना सूचना थाना को दिया जिस पर थाना कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर तुरंत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि इन सभी पांचों आरोपियों को थाना चंद्रदीप जिला जमुई पर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगायी है।
भईया जी की रिपोर्ट