By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

रहस्यमय तरीके से गायब तीन ठग भाइयों के मामलों में पुलिस के हाथ खाली

Swatva
Last updated: October 24, 2024 2:31 pm
By Swatva 393 Views
Share
5 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के उग्रवाद प्रभावित सिरदला थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव से लापता तीनों भाइयों का यूपी से कनेक्शन रहा है। शुक्रवार को रहस्मय तरीके से गाड़ी समेत लापता हुए तीनों भाइयों के मामले में रोज नये-नये खुलासे हो रहे हैं। कयासों और अटकलों के बाजार गर्म है तो तरह-तरह की चर्चाओ में दो तीन बातों को लेकर इतना तो कंफर्म हो ही गया है कि लापता तीनों भाइयों और सिरदला थाने में बरामदगी की शिकायत दर्ज कराने वाली परिजनों में से कोई एक झूठ का सहारा ले रखा है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि परिजनों के अनुसार, गाड़ी समेत लापता हुए तीनों भाई पटना से लौटने के दौरान गायब हुए हैं।

Contents
विदेश जाने की बात पर लगी विरामलापता भाइयों का यूपी कनेक्शन
- Advertisement -

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की शुरुआती जांच से ही स्पष्ट हो गया कि तीनों भाई जब पटना पहुंचे हीं नहीं, तो फिर परिजन देर रात पटना से लौटने की बात कैसे बता रहे है। पुलिस की तकनीकी अनुसंधान में गाड़ी समेत तीनों भाई का अंतिम लोकेशन यूपी के वाराणसी में पाया गया न कि पटना में। 18 अक्तूबर को तीनों भाइयों का लोकेशन कभी पटना में था ही नहीं।

दूसरी बात यह कि लापता हुए शेरपुर निवासी मोजीबुल हक के तीनो पुत्रों ने गांव घर की भोली भाली गरीब अनपढ़ महिलाओं को झांसा देकर या फिर कहें बहला फुसला कर बड़ी संख्या में लोन की रकम कर्ज के रूप में ले रखा था। ऐसे में ऋणी महिलाओ की संख्यां कितनी है और महिलाओें से कितनी रकम कर्ज के रूप में तीनों भाइयो ने उठा रखा है कहना मुश्किल है। लेकिन, कयासों के बाजार में रकम करोड़ों में बतायी जा रही है। झांसे के शिकार महिलाओं ने थाने में आवेदन मंगलवार को थाने में जिले के सिर्फ गोविंदपुर की सैकड़ों महिलाओं ने लिखित शिकायत की है। आवेदन के अनुसार, सिर्फ गोविंदपुर ब्लॉक की महिलाओं से लिये कर्ज का आंकडा करीब एक करोड़ के आसपास है।

ऐसे में जिले के सिरदला, रजौली, मेसकौर, नरहट, अकबरपुर, पकरीबरावां, वारिसलिगंज, हिसुआ आदि प्रखंडों की कितनी संख्या में ऋणी महिलाओं का कर्ज होगा? इसका अनुमान या आकलन करना मुश्किल है। लापता तीनों भाइयों के घर पहुंचे कई बैंक के फाइनेंस कर्मी आइडीएफसी के अतुल, रजनीश सहित बजाज फाइनसर्व, आरोहण आदि ने साफ सुथरा लहजा में बताया कि उनका और तीन भाइयों की दुकान लाइफ स्पेस का टाईअप था। इसके कारण तीनों भाई महिलाओं को लोन दिलवाता था। फिर लोन की रकम कर्ज के रूप में रख हजार दो हजार मासिक रकम के साथ साथ लोन का किस्त भी जमा करता था। अब बैंक अपने ग्राहक को जानती है क्योंकि उसका कागजात बैंक के पास उपलब्ध है।

- Advertisement -

विदेश जाने की बात पर लगी विराम

मंगलवार को लापता हुए तीनों भाइयों के परिजनों द्वारा पासपोर्ट प्रस्तुत किया गया। इससे उन बातों पर विराम लग गया कि मोटी रकम लेकर तीनों भाई विदेश निकल गये हैं। वैसे तो बगैर पासपोर्ट के तीनों भाई देशनहीं छोड़ सकते हैं। बावजूद पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर अनुसंधान कर रही है। पिछले पांच दिनों से वाराणसी मे कैंप कर रही। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गठित एसआइटी तकनीकी अनुसंधान के साथ साथ एयरपोर्ट, पासपोर्ट कार्यालय और दुतावास से जानकारी प्राप्त करने मे जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को पुलिस की एसआइटी को लापता भाइयों के बारे में कुछ मजबूत लीड हाथ लगी है, जिसके आधार पर दावा किया जा रहा है कि बहुत जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा करेगी।

लापता भाइयों का यूपी कनेक्शन

तीनों लापता भाइयों के मामले में लापता गाड़ी यूपी के वाराणसी शहर के रोहनिया थाना क्षेत्र के शाहवाबाद इलाके स्थित दरेखु मोड़ हाइवे के सर्विस लेन पर लावारिस अवस्था में बनारस पुलिस ने बरामद किया है। इसके अलावा तफ्तीश मे यह बातें भी निकल कर सामने आयी है कि गाड़ी खरीदने के बाद से तीनों भाइयों का यूपी दौरा लगातार हो रहा था। 12 जून को वाराणसी से जौनपुर होते हुए आजमगढ़ तथा आजमगढ़ से गोरखपुर जाने के क्रम मे सीसीटीवी फुटेज में लापता भाई गाड़ी समेत पाये गये हैं।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: NAWADA CRIME NEWS, nawada khabar, Nawada news, तीन ठग भाइयों, नवादा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी
बिहारी समाज
परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी
बिहारी समाज
परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी

बाढ़(पटना) : अनुमंडल पदाधिकारी गरिमा लोहिया ने बताया कि 02 फरवरी 2026…

By Swatva

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू

नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल मुख्यालय में कुल 8 केंद्रों पर…

By Swatva
बिहारी समाज

माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप

पटना : पावन माघी पूर्णिमा के अवसर पर राजधानी पटना से सटे…

By Swatva
बिहारी समाज

अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 

नवादा : राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन ने अपने आवास जिले…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?