नवादा : जिले के हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र के पांचू मुहल्ले में गोलीकांड में मृतक पीयूष कुमार उर्फ प्रणय भारती के भाई पीयूष सिंह की अवैध हथियार के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

तस्वीर वायरल होने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से मामले की जांच कर पीयूष सिंह की गिरफ्तारी की मांग की है। वैसे मैं वायरल तस्वीर की पुष्टि नहीं करता। पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आने की संभावना है।
भईया जी की रिपोर्ट
