नवादा : गुप्त सूचना के अधार् पर जिले के परनाडावर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान परनाडावर गांव के मुसहरी टोला के समीप से चालीस लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थानाध्यक्ष हरीकांत कुमार ने बताया कि आरोपित गुरपा टोला पांडेडीह निवासी रामदेव चौधरी के पुत्र रुपलाल चौधरी को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान शराब परिवहन करते एक होंडा साईन वाइक एस आई विवेक राम ने बरामद कर थाना लाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब बंदी कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
भईया जी की रिपोर्ट