नवादा : नवादा नगर लाइनपार मिर्जापुर निवासी विकलेश कुमार ने 70 वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। बीपीएससी के अंतिम परिणाम में उन्हें 582 वीं रैंक प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर उनका चयन प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पद पर हुआ है। उनकी सफलता से पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।
लाइनपार मिर्जापुर के युवा ने बढ़ाया जिले का मान
विकलेश कुमार लाइनपार मिर्जापुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक वीरेन्द्र कुमार के पुत्र हैं। परिणाम घोषित होते ही परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। उनकी उपलब्धि को नवादा के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।
मेहनत और लगन का मिला इनाम
सीमित संसाधनों के बीच विकलेश कुमार ने लगातार मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी तैयारी जारी रखी। वर्षों की कठिन मेहनत के बाद उन्होंने बीपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
परिवार के लिए गौरव का क्षण
विकलेश कुमार की पहचान औरंगाबाद में पदस्थापित एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के छोटे भाई के रूप में रही है, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर खुद की अलग पहचान बनाई है। उनकी सफलता को परिवार और जिले के लिए गर्व का क्षण बताया जा रहा है।
समाजसेवी परिवार से रखते हैं संबंध
उल्लेखनीय है कि विकलेश कुमार मिर्जापुर के वरिष्ठ समाजसेवी, पूर्व वार्ड पार्षद एवं जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार मुरारी के सबसे छोटे भाई हैं। परिवार की सामाजिक पहचान के साथ अब विकलेश ने प्रशासनिक क्षेत्र में भी अपनी अलग छाप छोड़ी है।
युवाओं के लिए बने प्रेरणा श्रोत
बीपीएससी परीक्षा में सफलता के बाद लोगों ने विश्वास जताया है कि विकलेश कुमार अपने पद की जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे और समाज तथा राज्य की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उनकी उपलब्धि से जिले के युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।
भईया जी की रिपोर्ट