पटना। भाजपा बिहार के प्रदेश मंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी त्रिविक्रम नारायण सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हालिया साक्षात्कार को स्पष्टता और रचनात्मक राजनीति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने संवैधानिक संशोधन विधेयक पर अनावश्यक भ्रम की गुंजाइश खत्म करते हुए इसे जनता और लोकतंत्र के हित से जोड़ा।
उन्होंने कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को लेकर विपक्ष की अफवाहों पर शाह ने संयमित प्रतिक्रिया दी और राहुल गांधी समेत विपक्ष को जनता के हित में सहयोग की नसीहत दी।
त्रिविक्रम ने कहा कि अमित शाह का यह संवाद कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है और भाजपा हमेशा पारदर्शिता व सुशासन की राजनीति करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ता इसी दृष्टिकोण के साथ जनता तक सरकार की योजनाएं पहुँचाकर बिहार को विकास और स्थिरता की नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।