नवादा : जिले में वन विभाग ने अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिसुआ थाना क्षेत्र के चितरघटी गांव में संचालित एक अवैध आरा मिल को सील कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर रेंज ऑफिसर वरजेंद्र कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मिल संचालक मौके से फरार होने में सफल रहा।
तलाशी में भारी मात्रा में लकड़ी, काष्ठ, लकड़ी चीरने की मशीनें और अन्य उपकरण बरामद किए गए। विभाग ने जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर भारतीय वन अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
भईया जी की रिपोर्ट