नवादा : अकबरपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों की धरपकड़ के अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने महीनों से फरार चल रहे एक वारंटी को गुप्त सूचना के आधार पर रामनवमी जुलूस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना कांड संख्या 35/26 का मुख्य आरोपी देवा चौधरी पिता- दुखन चौधरी अपने घर आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। रामनवमी जुलूस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के घर की पूरी तरह घेराबंदी कर दी और उसे भागने का मौका दिए बिना गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ उसकी मेडिकल टेस्ट कराई गई। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे नवादा न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति भंग करने की कोशिश करने वाले या फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
भईया जी की रिपोर्ट