नवादा : मद्य निषेध विभाग ने एक के बाद एक कार्रवाई में भारी मात्रा में शराब बरामद करते हुए कई तस्करों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई नारदीगंज थाना क्षेत्र के कहुआरा मोड़ पर हुई… जहां गुप्त सूचना पर रोकी गई एक महिंद्रा स्कॉर्पियो से 300 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। जांच के दौरान चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला… लेकिन कार में सवार एक युवक रोशन कुमार को दबोच लिया गया। मामला कांड संख्या 47/26 में दर्ज कर लिया गया है।
उधर, गोविंदपुर चेकपोस्ट पर पुलिस की टीम सक्रिय दिखी…यहाँ एक स्प्लेंडर प्लस बाइक की तलाशी में रॉयल स्टैग की 10 बोतलें— कुल 3.75 लीटर शराब जब्त की गई… और चालक चंदन कुमार गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा, झारखंड की तरफ से आ रही एक बस से उतरकर पैदल भागने की कोशिश कर रहे दो युवकों से विभिन्न ब्रांड की 1.875 लीटर शराब, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक से 2 कैन बियर बरामद की गई। इन मामलों में कांड संख्या 42/26 और 43/26 दर्ज की गई है।मद्य निषेध विभाग की टीम—नारदीगंज ऑपरेशन में नागौ लाकड़ा व न्यूटन और गोविंदपुर चेकपोस्ट पर पुरुषोत्तम लाल व शिव प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
भईया जी की रिपोर्ट