By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
दुर्घटना

नालंदा में मॉब लिंचिंग से बचा ड्राइवर, भीड़ ने स्कॉर्पियो फूंका

Amit Dubey
Last updated: June 26, 2025 2:06 pm
By Amit Dubey 328 Views
Share
3 Min Read
मॉब लिंचिंग, बचा ड्राइवर, स्कॉर्पियो, फूंका, छात्र, कुचल डाला, नालंदा
SHARE

नालंदा में आज गुरुवार को स्कूल जा रहे एक छात्र को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने कुचल दिया जिससे उसकी वहीं मौत हो गई। यह हादसा बिहारशरीफ-एकंगरसराय मुख्य मार्ग के परवलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मई पेट्रोल पंप के समीप हुई। बच्चे की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई करने लगे। यह तो गनीमत रही कि पुलिस ने समय रहते उसे मॉब लिंचिंग से बचा लिया। इसबीच भीड़ ने एक यात्री बस में तोड़फोड़ करने के बाद जिस स्कार्पियो से छात्र की मौत हुई, उसमें आग लगा दी। लोगों ने इस मार्ग को 2 घंटे तक जाम रखा और जमकर बवाल काटा। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को मॉब लिंचिंग से बचाकर थाने लाई। मृतक छात्र की पहचान मई गांव निवासी नीतीश यादव के 10 वर्षीय पुत्र जौसब कुमार के रूप में की गई है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि जौसब अपने दो दोस्तों के साथ आज सुबह पैदल स्कूल जा रहा था। इसी दौरान एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने बस को ओवरटेक करने के चक्कर में छात्र को कुचल दिया। टक्कर के बाद छात्र सड़क से दूर झाड़ियों में जा गिरा। जौसब एलकेजी का छात्र था और परवलपुर बाजार में पढ़ने के लिए जा रहा था। हादसे की सूचना मिलने पर परवलपुर थाना अध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्कार्पियो चालक को भीड़ से बचाने का प्रयास किया।

हिलसा एसडीओपी-2 गोपाल कृष्ण ने बताया कि मई पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में एक स्कूल के छात्र की स्कार्पियो द्वारा कुचले जाने के कारण मौत हो गई। इसके बाद कुछ लोगों ने स्कार्पियो चालक के साथ मारपीट की और उसमें आग लगा दी। एक बस में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने स्कार्पियो चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल विधि व्यवस्था सामान्य है और सड़क जाम को हटा लिया गया है।

TAGGED: कुचल डाला, छात्र, नालंदा, फूंका, बचा ड्राइवर, मॉब लिंचिंग, स्कॉर्पियो
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
छात्र, कोचिंग, हत्या, आखिरी कॉल, जबरन, अपहरण, आरा
अपराध

मुझे जबरन ले जा रहे हैं…’ आखिरी कॉल के बाद कोचिंग गए छात्र की हत्या

आरा शहर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।…

By Amit Dubey
पुलिस जीप, बुलेट, टक्कर, SSB जवान, 2 मरे, अररिया
दुर्घटना

पुलिस जीप से बुलेट बाइक की टक्कर में SSB जवान समेत 2 की मौत

अ​ररिया में बीती रात हुए एक हादसे में बुलेट बाइक से जा…

By Amit Dubey

पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत, पति के दूसरी शादी से क्षुब्ध मां ने मासूम बेटी संग खाया जहर

नालंदा : बिहार थाना क्षेत्र के पतुआना गांव में दिल दहला देने…

By Swatva
महिला दारोगा, स्कूटी, ट्रक, रौंदा, मौत, औरंगाबाद, 'डेथ स्पॉट'
दुर्घटना

स्कूटी से घर जा रही महिला दरोगा को ट्रक ने रौंदा, औरंगाबाद के ‘डेथ स्पॉट’ पर 4थी मौत

औरंगाबाद जिले से बीती रात एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?