By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

मुजफ्फरपुर में थाने के सामने बिहार यूनिवर्सिटी के VC के घर बमबाजी, हत्या की धमकी

Amit Dubey
Last updated: April 6, 2026 1:52 pm
By Amit Dubey 70 Views
Share
3 Min Read
VC, बमबाजी, आवास, हत्या, धमकी, मुजफ्फरपुर, बिहार यूनिवर्सिटी, थाना, सामने
SHARE

मुजफ्फरपुर में बिहार यूनिवर्सिटी BRABU के कुलपति के सरकारी आवास पर स्कूटी सवार बदमाशों ने बीती रात जमकर बमबाजी की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। हैरानी की बात यह कि कुलपति आवास के ठीक सामने ही बिहार विवि का थाना स्थित है। लेकिन VC आवास पर धमाके के काफी देर बाद तक पुलिस की नींद नहीं खुली। घटना देर रात करीब 10 बजे की बताई जाती है। जानकारी के अनुसार रात 10 बजे स्कूटी पर सवार दो बदमाश कुलपति आवास के गेट के पास पहुंचे और सुतली बम फेंका, फिर वीसी को हत्या की धमकी दी तथा फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना स्थल के ठीक सामने ही थाना भी मौजूद है। लेकिन काफी देर तक कोई पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बमबाजी के साथ ही कुलपति को हत्या की धमकी भी दी गई है।

Contents
स्कूटी सवार बदमाशों ने फेंका बमFSL टीम ने जुटाए अहम सबूत
- Advertisement -

स्कूटी सवार बदमाशों ने फेंका बम

इस वारदात के बाद विश्व विद्यालय प्रशासन और आसपास के लोगों में डर का माहौल कायम हो गया है। VC आवास पर लगे CCTV में स्कूटी सवार बदमाश बम फेंके देखे जा रहे हैं। बम फेंके जाने की सूचना दिये जाने के बाद विवि थाने की पुलिस आज सोमवार की सुबह VC आवास पर FSL टीम के साथ पहुंची और जांच शुरू किया। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि यह हमला सिर्फ दहशत फैलाने के लिए नहीं, बल्कि किसी बड़ी रंजिश का हिस्सा हो सकता है। पुलिस इस हमले को विश्वविद्यालय के भीतर चल रही खींचतान की राजनीति और करोड़ों के ठेकों में वर्चस्व की जंग से जोड़कर देख रही है।

FSL टीम ने जुटाए अहम सबूत

पुलिस इस मामले की जांच तीन मुख्य बिंदुओं पर कर रही है। इसमें विश्वविद्यालय की अंदरूनी राजनीति, ठेकेदारी विवाद और योजनाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर उत्पन्न तनाव शामिल है। अधिकारियों का मानना है कि यह घटना किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकती है। फिलहाल मौके से एफएसएल की टीम ने अहम सबूत जुटाए हैं। पुलिस की जांच के दायरे में परीक्षा नियंत्रक और लूट-खसोट के खेल वाले एंगल को भी रखा गया है। विदित हो कि विवि की जांच कमेटी ने इस मामले की जांच के दौरान अपनी रिपोर्ट में तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक की लापरवाही को फाइल गायब होने का मुख्य कारण माना था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इस बमबाजी का संबंध उस जांच रिपोर्ट से है जिसे दबाने की कोशिश की जा रही थी।

TAGGED: VC, आवास, थाना, धमकी, बमबाजी, बिहार यूनिवर्सिटी, मुजफ्फरपुर, सामने, हत्या
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

“सात निश्चय-3 के तहत जिले भर में जनसुनवाई का आयोजन, आमजनों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन”
बिहारी समाज
बिजली की चिंगारी ने ढाया कहर, दर्जनों किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख
बिहारी समाज
महज ब्याज के पैसों के लिए बहू और पोतों ने दादी को पीट-पीटकर मार डाला
बिहारी समाज
सिरदला मुखिया को बीडीओ का अल्टीमेटम, सरकारी सामग्री गबन के मामले में दर्ज होगी FIR
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

“सात निश्चय-3 के तहत जिले भर में जनसुनवाई का आयोजन, आमजनों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन”
बिहारी समाज
बिजली की चिंगारी ने ढाया कहर, दर्जनों किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख
बिहारी समाज
महज ब्याज के पैसों के लिए बहू और पोतों ने दादी को पीट-पीटकर मार डाला
बिहारी समाज
सिरदला मुखिया को बीडीओ का अल्टीमेटम, सरकारी सामग्री गबन के मामले में दर्ज होगी FIR
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

“सात निश्चय-3 के तहत जिले भर में जनसुनवाई का आयोजन, आमजनों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन”

नवादा : बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय “सबका सम्मान-जीवन…

By Swatva
बिहारी समाज

बिजली की चिंगारी ने ढाया कहर, दर्जनों किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख

नवादा : जिले में अगलगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले…

By Swatva

महज ब्याज के पैसों के लिए बहू और पोतों ने दादी को पीट-पीटकर मार डाला

मुंगेर : बिहार के मुंगेर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने…

By Swatva

सिरदला मुखिया को बीडीओ का अल्टीमेटम, सरकारी सामग्री गबन के मामले में दर्ज होगी FIR

नवादा : नवादा जिले के सिरदला प्रखंड में भ्रष्टाचार और पद के…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?