By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

पॉक्सो आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, फायरिंग में ग्रामीण की मौत…SHO समेत 3 जवान जख्मी

Amit Dubey
Last updated: March 18, 2026 11:52 am
By Amit Dubey 37 Views
Share
3 Min Read
फायरिंग, मुजफ्फरपुर, गायघाट, पॉक्सो आरोपी, पुलिस टीम, हमला, ग्रामीण, मौत, SHO, 3 जवान, जख्मी
SHARE

मुजफ्फरपुर के गायघाट में एक पॉक्सो आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आत्मरक्षा में की गई पुलिस फायरिंग में एक ग्रामीण की मौत हो गई, वहीं SHO समेत तीन जवान बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव है और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ वरीय अधिकारी कैंप कर रहे हैं। बताया जाता है कि बीती रात गायघाट थाने की पुलिस SHO के नेतृत्व में एक पॉक्सो मामले के आरोपी को पकड़ने गई थी। इसी दौरान आरोपी के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। नतीजतन जान बचाने और आत्मरक्षा में पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। इस मारपीट, फायरिंग और बवाल में एक शख्स की जान चली गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान गायघाट थानेदार समेत तीन पुलिसवाले जख्मी हो गए हैं। सभी को एसकेएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Contents
मुजफ्फरपुर के गायघाट में भारी तनाव व्याप्तहिंसक झड़प, आत्मरक्षा में चलानी पड़ी गोली
- Advertisement -

मुजफ्फरपुर के गायघाट में भारी तनाव व्याप्त

जानकारी के अनुसार गायघाट थाना क्षेत्र के चोरनिया गांव में बीती देर रात पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम और ग्रामीणों के बीच अचानक हिंसक झड़प हो गई। पुलिस को आत्मरक्षार्थ गोली चलानी पड़ी जिसमें एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ग्रामीण की पहचान जगतवीर राय के रूप में हुई। इसके बाद पूरे इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। घटना के बाद चोरनिया गांव में भारी तनाव को देखते हुए पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मौके पर FSL की टीम को भी बुलाया गया है। ग्रामीण एसपी, पूर्वी एसडीएम और कई थानों की पुलिस के साथ वहां डीएसपी भी पहुंचे हुए हैं। आक्रोशित ग्रामीण आरोपी थानेदार राजा सिंह पर सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

हिंसक झड़प, आत्मरक्षा में चलानी पड़ी गोली

बताया जाता है कि चोरनिया गांव में पुलिस की दबिश के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पार्टी को घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। सबकुछ इतनी अचानक हुआ कि देखते ही देखते स्थिति बेकाबू होकर रोड़ेबाजी शुरू हो गई। पुलिस का दावा है कि आत्मरक्षा में उन्हें हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इसी दौरान एक गोली ग्रामीण जगतवीर राय को लग गई जिससे उनकी तत्काल मौत हो गई। घटना को लेकर पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने अलग—अलग दावे किये हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गायघाट थाना प्रभारी राजा सिंह ने सीधे गोली चलाई, जिससे जगतवीर राय की जान गई। वहीं मुजफ्फरपुर एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम पर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया। नतीजतन आत्मरक्षा में पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस के अनुसार, दूसरे पक्ष की ओर से भी गोलियां चलाई गई थीं जिसमेंथाना प्रभारी (SHO) और पुलिस के दो जवान भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

TAGGED: 3 जवान, SHO, गायघाट, ग्रामीण, जख्मी, पुलिस टीम, पॉक्सो आरोपी, फायरिंग, मुजफ्फरपुर, मौत, हमला
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

धमाका, आग, कार, चार्जिंग, इंदौर, 8 मरे, बिहार, किशनगंज
इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान धमाके से घर में लगी आग, बिहार के 6 लोगों समेत 8 की मौत
दुर्घटना देश-विदेश बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
गांजा, गया एयरपोर्ट, 10 करोड़, जब्त, लावारिस, 2 बैग, बैंकॉक, फ्लाइट
गया एयरपोर्ट पर 10 करोड़ का गांजा जब्त, तीन दिन से लावारिस पड़े थे बैंकाक से लाए गए दो बैग
देश-विदेश अपराध बिहारी समाज
प्रेम यूथ फाउंडेशन को मिला “लोकसेवा रत्न सम्मान”, जनसेवा कार्यों के लिए हुई सराहना
बिहारी समाज
रामनवमी पर्व को लेकर डीएम–एसएसपी की उच्चस्तरीय बैठक, सुरक्षा व व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

धमाका, आग, कार, चार्जिंग, इंदौर, 8 मरे, बिहार, किशनगंज
इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान धमाके से घर में लगी आग, बिहार के 6 लोगों समेत 8 की मौत
दुर्घटना देश-विदेश बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
गांजा, गया एयरपोर्ट, 10 करोड़, जब्त, लावारिस, 2 बैग, बैंकॉक, फ्लाइट
गया एयरपोर्ट पर 10 करोड़ का गांजा जब्त, तीन दिन से लावारिस पड़े थे बैंकाक से लाए गए दो बैग
देश-विदेश अपराध बिहारी समाज
प्रेम यूथ फाउंडेशन को मिला “लोकसेवा रत्न सम्मान”, जनसेवा कार्यों के लिए हुई सराहना
बिहारी समाज
रामनवमी पर्व को लेकर डीएम–एसएसपी की उच्चस्तरीय बैठक, सुरक्षा व व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
धमाका, आग, कार, चार्जिंग, इंदौर, 8 मरे, बिहार, किशनगंज
दुर्घटना

इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान धमाके से घर में लगी आग, बिहार के 6 लोगों समेत 8 की मौत

बिहार के किशनगंज जिले के छह लोगों समेत कुल 8 लोगों की…

By Amit Dubey
गांजा, गया एयरपोर्ट, 10 करोड़, जब्त, लावारिस, 2 बैग, बैंकॉक, फ्लाइट
देश-विदेश

गया एयरपोर्ट पर 10 करोड़ का गांजा जब्त, तीन दिन से लावारिस पड़े थे बैंकाक से लाए गए दो बैग

बिहार के गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

प्रेम यूथ फाउंडेशन को मिला “लोकसेवा रत्न सम्मान”, जनसेवा कार्यों के लिए हुई सराहना

पटना ।। सत्यनारायण चतुर्वेदी ।। राजधानी पटना के बापू सभागार में आयोजित…

By Swatva
बिहारी समाज

रामनवमी पर्व को लेकर डीएम–एसएसपी की उच्चस्तरीय बैठक, सुरक्षा व व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

पटना : आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?