मुजफ्फरपुर के एक गांव में भीषण अगलगी की खबर है। इसमें अब तक 5 बच्चों समेत कुल 6 लोग जिंदा जल गए। मौतों का आंकड़़ा बढ़ सकता है क्योंकि कई लोग अभी लापता बताए जाते हैं। इनमें बड़ी संख्या बच्चों की है। जानकारी के अनुसार अगलगी की यह घटना रामपुरमैनी गांव में घटी। एक घर से शुरू हुई आग ने देखते ही देखते 50 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। बताया गया है कि बच्चे आग की लपटों में घिर कर जल गए। गांव में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। पीड़ित परिवार अपने बच्चों को तलाश रहे हैं। गांव की स्थिति हृदयविदारक बनी हुई है। मरने वाले 5 बच्चों और एक व्यक्ति का शव एक ही घर से निकला गया है।
जानकारी के अनुसार अभी भी गांव के करीब 15 बच्चे लापता बताए जाते हैं। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची हैं और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। एक ग्रामीण ने बताया कि आग से 50 घर पूरी तरह राख हो गए हैं। उसने कहा कि गांव के करीब 20 बच्चे इस भीषण अग्निकांड में झुलस गए हैंं। कई लोगों के अभी भी आग में फंसे होने की सूचना है। गांव में चारों ओर चीख पुकार का आलम है। आग कैसे लगी, इसका कारण पता नहीं चल सका है। जिला मुख्यालय से कई वरीय अफसर मौके पर पहुंचे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि यह अगलगी की घटना गांव के महादलित कस्बे में घटी है। फिलहाल वहां आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
घटना मुजफ्फरपुर जिले के बरियापुर थाना क्षेत्र के गांव रामपुरमनी की है। आग इतनी भनायक थी कि किसी को भागने का मौका तक नहीं मिला, लोग अपनी जान बचाने के लिए चीखते और चिल्लाते रहे। 20 बच्चे इस भीषण अग्निकांड में झुलस गए हैंं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी झुलसे लोगों की हालत गंभीर है। मृतिकों में एक 3 साल की मासूम भी शामिल है। बताया जा रहा है कि आग ऐसी जगह पर लगी थी कि लोगों के भागना का रास्ता ही बंद हो गया था जिस कारण लोग खुद को बचा नहीं पाए।