By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

साइड के विवाद में बीच सड़क हत्या, फॉर्च्यूनर सवारों ने डस्टर कार चालक को चाकू घोंपा

Amit Dubey
Last updated: December 25, 2025 12:43 pm
By Amit Dubey 230 Views
Share
4 Min Read
साइड, कार, हत्या, फॉर्च्यूनर, डस्टर, बीच सड़क, चाकू घोंपा
SHARE

बीच सड़क पर दो कार सवारों के बीच साइड देने को लेकर हुए रोड रेज में एक युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर दिये जाने की सनसनीखेज खबर सामने आई है। घटना बीती देर रात वैशाली सदर थाना क्षेत्र में मलमला चंवर के पास घटी। यहां बीच सड़क गाड़ी साइड करने को लेकर हुए विवाद में फॉर्च्यूनर कार पर सवार बदमाशों ने डस्टर कार पर सवार दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में डस्टर कार में सवार एक युवक की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई, जबकि उसका साथी इस हमले में गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती है। मृतक की पहचान पातेपुर थाना क्षेत्र के बरडिहा गांव निवासी रामकिशन राय के 25 वर्षीय पुत्र चंद्रशेखर कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान बैजनाथ राय के 22 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई है।

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार मृतक चंद्रशेखर अपने दोस्त मनीष कुमार और एक अन्य मित्र के साथ हाजीपुर स्थित आकाश कुमार के यहां भोज खाने आया थे। भोज करने के बाद वे तीनों लोग चार पहिया वाहन डस्टर कार से अपने घर पातेपुर लौट रहे थे। इसी दौरान सदर थाना क्षेत्र के मलमला चंवर के पास गाड़ी साइड करने को लेकर इन डस्टर कार सवार युवकों का एक दूसरे फॉर्च्यूनर वाहन वालों के साथ विवाद हो गया। बताया गया कि डस्टर गाड़ी में जा रहे इन युवकों की कार के आगे—आगे एक दूसरी फॉर्च्यूनर कार चल रही थी। डस्टर कार के चालक ने फॉर्च्यूनर वाले चालक से पास मांगा, लेकिन वह पास नहीं दे रहा था। इसी बात पर दोनों कार सवारों के बीच आगे जाकर झगड़ा हुआ। देखते ही देखते यह झगड़ा इतना बढ़ा कि चाकूबाजी शुरू हो गई। इस चाकूबाजी में डस्टर कार पर सवार एक शख्स की मौत हो गई।

बताया जाता है कि विवाद के दौरान अचानक फॉर्च्यूनर पर सवार एक युवक चाकू लेकर नीचे उतरा और मनीष कुमार समेत तीनों युवकों पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने डस्टर गाड़ी को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना पर राहगीर और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। डायल 112 को सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चंद्रशेखर कुमार को पीएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घायल मनीष कुमार ने बताया कि हाजीपुर से भोज करके घर लौटते समय रास्ते में गाड़ी साइड करने के विवाद के दौरान फॉर्च्यूनर पर सवार व्यक्ति ने उन्हें और उनके साथियों को चाकू से घायल कर दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। घायलों को सदर अस्पताल लाया गया और बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है और आरोपी बदमाशों की पहचान के लिए रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

TAGGED: कार, चाकू घोंपा, डस्टर, फॉर्च्यूनर, बीच सड़क, साइड, हत्या
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट

पटना से सटे मोकामा इलाके में अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन ने…

By Swatva
बिहारी समाज

हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जमुई, 18 मार्च 2026: गौशाला परिसर, पुरानी बाजार में डॉ. केशव बलिराम…

By Swatva
बिहारी समाज

मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी

नवादा : आईटीआई मैदान में जनसभा को सम्बोधित करते हुए सीएम नीतीश…

By Swatva
बिहारी समाज

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत

पटना : राज्य की राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों के बीच आज राजधानी…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?