By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

जेल से बाहर आते ही गरजे पप्पू यादव, पटना SSP और दिल्ली के एक नेता पर लगाए आरोप

Amit Dubey
Last updated: February 14, 2026 12:23 pm
By Amit Dubey 60 Views
Share
3 Min Read
पप्पू यादव, गरजे, जेल, बाहर, जमानत, पटना SSP, दिल्ली के नेता,आरोप
SHARE

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव अदालत से अपने खिलाफ सभी मामलों मेंं जमानत मिलने के बाद जेल से बीती रात बाहर आ गए। करी 7 दिनों बाद जेल से बाहर आते ही उन्होंने बिहार सरकार और पटना एसएसपी पर जमकर हमला बोला। पप्पू यादव ने कहा कि नीट छात्रा हत्या मामले में सच बोलने की सजा उन्हें दी गई और 7 दिन जेल में रहना पड़ा। सांसद ने पटना एसएसपी और दिल्ली के एक नेता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे अब सुप्रीम कोर्ट के साथ ही लोकसभा स्पीकर से उनके खिलाफ हुई बदसलूकी की शिकायत करेंगे। पप्पू ने कहा कि जिस तरह उन्हें नीट छात्रा वाला मामला उठाने के बाद हल्के—फुल्के केसों का बहाना बनाकर अंदर किया गया, इसने उन्हें अंदर तक हिला दिया है। एक समय सच्चाई और भगवान से भी भरोसा उठ गया था, लेकिन अब वे चुप नहीं बैठेंगे। सड़क से संसद तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

Contents
7 दिन तक रहे जेल के भीतरसाजिश का आरोप, बड़े बयान
- Advertisement -

7 दिन तक रहे जेल के भीतर

पटना स्थित एमपी—एमएलए कोर्ट से सभी मामलों में जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आए पप्पू यादव ने नीट छात्रा कांड जैसे संवेदनशील मामले की सीबीआई जांच का स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने पटना के एक और कोचिंग की छत से गिरकर हुई छात्रा की मौत के मामले पर भी सवाल उठाया। इसके बाद पप्पू यादव ने फुलवारी शरीफ में छत से गिरकर जान गंवाने वाली छात्रा के परिवार से भी मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। जेल से बाहर आते ही पप्पू यादव सीधे फुलवारीशरीफ के लिए रवाना हो गए थे। फुलवारी में मृतक छात्रा के परिजन दरिंदगी के बाद उसकी हत्या का आरोप लगा रहे हैं जिसमें अब उन्हें सांसद पप्पू यादव का भी समर्थन मिला है।

साजिश का आरोप, बड़े बयान

रिहाई के बाद पप्पू यादव ने बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं की साजिश के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई हुई। पूर्णिया सांसद ने कहा कि सच बोलना इतना तकलीफदेह होगा, ये नहीं पता था। कोर्ट और थाने के चक्कर काटने पड़ेंगे, ये भी नहीं सोचा था। उन्होंने यह भी कहा कि खेमका हत्याकांड में गलत बच्चे का एनकाउंटर हुआ था। लेकिन अब हम चुप नहीं बैठेंगे और हाईकोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। NEET छात्रा मामले को लेकर भी उन्होंने कहा कि— ‘इस बच्ची की लड़ाई मैं रुकने नहीं दूंगा। मुझे मरवाने की भी कोशिश हुई, लेकिन मैं सड़क से संसद तक पीड़ित छात्रा को न्याय दिलाने के लिए लड़ूंगा’।

TAGGED: आरोप, गरजे, जमानत, जेल, दिल्ली के नेता, पटना SSP, पप्पू यादव, बाहर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गोविंदपुर के बाद कौआकोल एसएफसी गोदाम में विधायक ने पकड़ी गड़बड़ी
बिहारी समाज
विधायक के औचक निरीक्षण में ग़ायब मिले चिकित्सक
बिहारी समाज
पुराने कांग्रेसियों का पटना में जमघट 17 को
बिहारी समाज
ठगी, करोड़, DIG,फेक ID, नेपाली सिम, जब्त, सीतामढ़ी
DIG की फेक ID पर करोड़ों की ठगी करने वाले को दबोचा, नेपाली सिम और कई आपत्तिजनक चीजें जब्त
अपराध देश-विदेश
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गोविंदपुर के बाद कौआकोल एसएफसी गोदाम में विधायक ने पकड़ी गड़बड़ी
बिहारी समाज
विधायक के औचक निरीक्षण में ग़ायब मिले चिकित्सक
बिहारी समाज
पुराने कांग्रेसियों का पटना में जमघट 17 को
बिहारी समाज
ठगी, करोड़, DIG,फेक ID, नेपाली सिम, जब्त, सीतामढ़ी
DIG की फेक ID पर करोड़ों की ठगी करने वाले को दबोचा, नेपाली सिम और कई आपत्तिजनक चीजें जब्त
अपराध देश-विदेश
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
ठगी, करोड़, DIG,फेक ID, नेपाली सिम, जब्त, सीतामढ़ी
अपराध

DIG की फेक ID पर करोड़ों की ठगी करने वाले को दबोचा, नेपाली सिम और कई आपत्तिजनक चीजें जब्त

सीतामढ़ी में साइबर पुलिस ने बिहार के एक नए 'नटवरलाल' को दबोच…

By Amit Dubey
मंथन

‘माई’ पर मौन

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान नरेंद्र मोदी ने लालू यादव के…

By Swatva Desk
रेस्क्यू, नाबालिग, 15 लड़कियां, सारण, आर्केस्ट्रा, छापेमारी
अपराध

सारण में 15 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालकों के ठिकानों पर छापेमारी

छपरा में आर्केस्ट्रा संचालकों के ठिकानों पर छापेमारी कर पुलिस ने 15…

By Amit Dubey
तेज प्रताप, अमिताभ दास, अलर-बलर, पूर्व IPS, गिरफ्तारी
अपराध

अलर-बलर बोलता है, ठीक हुआ कि पुलिस ने भीतर कर दिया…पूर्व IPS अमिताभ दास पर भड़के तेज प्रताप

पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास की गिरफ्तारी पर लालू यादव के बड़े…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?