By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

मोतिहारी में जहरीली स्प्रिट पीने से 4 की मौत, 15 बीमारों में कई की आंखें गईं…पुलिस की अलग थ्योरी

Amit Dubey
Last updated: April 3, 2026 11:18 am
By Amit Dubey 32 Views
Share
3 Min Read
जहरीली, स्प्रिट, शराब, 4 मरे, मोतिहारी, 15 बीमार
SHARE

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 15 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कई मरीजों की आंखों की रोशनी चली गई है। बताया जाता है कि रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा गांव में स्प्रिट (जहरीली शराब) पीने से बीते बुधवार के दिन एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई, जबकि कई लोग बीमार पड़ गए। मृतक तुरकौलिया थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर पंचायत निवासी चंदू बताया जाता है जो पेशे से टेम्पू चालक था। इसके बाद गुरुवार को दो अन्य लोगों प्रमोद यादव और हीरालाल महतो की मौत एक निजी क्लिनिक में होने की सूचना मिली। इसबीच आज शुक्रवार की सुबह भी एक अधेड़ व्यक्ति की मोतिहारी सदर अस्पताल में मौत हो गई। आज के मृतक की पहचान परसौना दलित बस्ती निवासी परीक्षण मांझी के रूप में की गई है। मृतकों के परिजनों का कहना है कि इन सभी ने शराब पी थी, जिसके बाद तबीयत बिगड़ने लगी और मौत हो गई। हालांकि पुलिस इन मौतों को अभी तक संदिग्ध मानकर ही जांच कर रही है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार जहरीली शराब पीकर बीमार पड़े लोगों की कुल संख्या 15 बताई जाती है। इन सभी लोगों ने रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा गांव में जहरीली स्प्रिट पीया था। बीमार पड़े कई लोगों की आंखों की रोशनी चले जाने की खबर ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। सूत्रों के अनुसार, अभी भी कई लोग ऐसे हैं जो जहरीली शराब पीने से बीमार हैं और चोरी-चुपके इलाज करा रहे हैं। बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोगों ने शराब समझकर स्प्रिट का सेवन कर लिया। सेवन के कुछ ही देर बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान अबतक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी अन्य कई पीड़ितों का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, इस जहरीली शराब के सेवन से पहले आंखों की रोशनी प्रभावित होती है। इससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।

घटना के बाद पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब और स्प्रिट का कारोबार चल रहा है, लेकिन इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। साथ ही अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर राज्य में लागू शराबबंदी कानून और उसकी प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

TAGGED: 15 बीमार, 4 मरे, जहरीली, मोतिहारी, शराब, स्प्रिट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

जहरीली शराब,चौकीदार, गिरफ्तार, SHO सस्पेंड, हत्या, केस दर्ज, मोतिहारी, तुरकौलिया, रघुनाथपुर
मोतिहारी जहरीली शराब कांड में चौकीदार गिरफ्तार, SHO सस्पेंड, हत्या का केस दर्ज
अपराध देश-विदेश बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मेडिकल जांच में अस्पताल की लापरवाही साबित, पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव ने दर्ज कराई प्राथमिकी
बिहारी समाज
अंधाधुंध, फायरिंग, दो बुजुर्ग, लगी गोली, 1 मौत, दूसरा नाजुक, मीनापुर, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में अंधाधुंध फायरिंग में दो बुजुर्गों को लगी गोली, 1 की मौत…दूसरा नाजुक
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
प्रेमी, हत्या, किशोरी, दोस्त, सेक्स, मनाही, मुजफ्फरपुर
दोस्त की हवस मिटाने से मना करने पर प्रेमी ने की किशोरी की हत्या, युवक ने कबूली हैवानियत
अपराध बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
जहरीली शराब,चौकीदार, गिरफ्तार, SHO सस्पेंड, हत्या, केस दर्ज, मोतिहारी, तुरकौलिया, रघुनाथपुर
अपराध

मोतिहारी जहरीली शराब कांड में चौकीदार गिरफ्तार, SHO सस्पेंड, हत्या का केस दर्ज

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से अब तक कुल 4 लोगों की…

By Amit Dubey

मेडिकल जांच में अस्पताल की लापरवाही साबित, पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव ने दर्ज कराई प्राथमिकी

नवादा : नगर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के केंदुआ स्थित धर्मशिला देवी…

By Swatva
अंधाधुंध, फायरिंग, दो बुजुर्ग, लगी गोली, 1 मौत, दूसरा नाजुक, मीनापुर, मुजफ्फरपुर
अपराध

मुजफ्फरपुर में अंधाधुंध फायरिंग में दो बुजुर्गों को लगी गोली, 1 की मौत…दूसरा नाजुक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर में बीती रात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दो…

By Amit Dubey
प्रेमी, हत्या, किशोरी, दोस्त, सेक्स, मनाही, मुजफ्फरपुर
अपराध

दोस्त की हवस मिटाने से मना करने पर प्रेमी ने की किशोरी की हत्या, युवक ने कबूली हैवानियत

मुजफ्फरपुर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?