मधेपुरा में एक नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात को मधेपुरा के सिंहेश्वर में अंजाम दिया गया जहां हैवानियत के बाद दरिंदों ने छात्रा को एक मंदिर के पास बेहोशी की हालत में फेंक दिया और फरार हो गए। पुलिस के अनुसार छात्रा के बयान पर पांच नामजद सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और हैवानों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मधेपुरा एसपी के अनुसार इस घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे मिले टिप पर अन्य को दबोचने की कार्रवाई चल रही है।
बताया जाता है कि स्थानीय लोगों को पीड़ित छात्रा मंदिर के पास बेहोशी हालत में जमीन पर पड़ी मिली। एम्बुलेंस से से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसकी गंभीर हालात देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दो दिनों तक इलाज के दौरान छात्रा बेहोश रही परंतु बीते दिन उसको होश आया। उसने पुलिस को अपना बयान देते हुए कहा कि उसके प्रेमी ने शादी का प्रलोभन देकर उसे एक जगह बुलाया था। जब वहां वह पहुंची तो उसने अपने चार दोस्तों को वहां बुला लिया और फिर उसके साथ चारों ने दुष्कर्म किया और फिर उसे सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। पीड़िता के बयान पर पांच लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई और छात्रा के प्रेमी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि उसके प्रेमी ने शादी का झांसा देकर फोन कर बुलाया था। पीड़िता के अनुसार मुख्य आरोपी रोशन कुमार मधेपुरा वार्ड तीन का रहने वाला है। मोबाइल पर हम दोनों की दोस्ती हुई थी। इसके बाद हम दोनों की दोस्ती बढ़ी और फिर हम लोग एक दूसरे से प्यार करने लगे। रौशन रविवार को शादी करने के उदेश्य से बुलाया था। मैं जब वहां पहुंची तो वहां पहले से उसके चार दोस्त मौजूद थे। मुझे लगा कि ये शादी में शामिल होने के लिए आए हैं। लेकिन, पांचो दोस्तों ने मेरे साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह के कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि शंकरपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी वासु यादव उर्फ सतेन्द्र यादव के पुत्र मुख्य आरोपी रौशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार करने लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।