बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 29 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजे घोषित कर दिया गया है। बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, एसीएस एस सिद्धार्थ और BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर बोर्ड कार्यालय में आधिकारिक रूप से मैट्रिक रिजल्ट 2025 का ऐलान किया। बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बिहार हाईस्कूल की मार्कशीट चेक करने के लिए करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- matricresult2025.com, matricbiharboard.com पर जाना होगा। बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर की ओर से संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट जारी किया गया। बिहार बोर्ड ने दो वेबसाइट matricbiharboard.com या matricresult2025.com खास तौर पर 10वीं बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट के लिए जारी की हैं।
बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम में पूरे राज्य में टॉप 10 में 123 स्टूडेंट्स ने अपना स्थान प्राप्त किया है। इनमें 60 छात्राएं और 63 छात्र शामिल हैं। इनमें से भी 2 छात्राओं और 1 छात्र ने 97.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसमें से फर्स्ट डिविशन में पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या कुल 15.68 लाख विद्यार्थियों में से 4,70,845 है।
82.11 प्रतिशत छात्र हुए पास
इस साल के नतीजों में 10वीं की परीक्षा पास करने वाले छात्रों का पास प्रतिशत इतना 82.11 प्रतिशत गया है। समस्तीपुर की साक्षी कुमारी, डिहरी की अंशु कुमारी और भोजपुर के रंजन वर्मा ने टॉप किया है। टॉप 10 में 123 छात्र-छात्राएं हैं। टॉप 10 में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। पहला स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को 1 लाख की जगह अब 2 लाख रुपए दिए जाएंगे। दूसरा स्थान पर आने वाले स्टूडेंट को 1.5 लाख रुपए, तीसरा स्थान हासिल करने वाले को 1 लाख रुपए प्रोत्साहन राशि बिहार सरकार की ओर से दी जाएगी। वहीं, चौथे से 10वें स्थान वाले छात्र-छात्रा को 20 हजार रुपए मिलेंगे।इसबार 17 फरवरी से 25 फरवरी तक बिहार के 1677 केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा आयोजन किया गया था। बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में 1585868 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें छात्रों की संख्या 7.67 लाख और छात्राओं की संख्या 8.18 लाख थी।
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025: कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://matricbiharboard.com/ पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर ‘BSEB Class 10 result 2025’ लिंक को क्लिक करने पर स्क्रीन एक नए लॉग इन पेज नजर आएगा।
- अपना रोल नंबर और कोड जैसी जानकारी डालकर सब्मिट पर क्लिक करें।
- आपका बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखाई देने पर इसे चेक और डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।