महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का आज यानि बुधवार को एक विमान क्रैश में निधन हो गया। विमान में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बारामती में लैंडिंग के वक्त यह हादसा हुआ। अजित पवार प्राइवेट चार्टर्ड विमान से चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे। हादसे के बाद विमान आग का गोला बन गया। आसमान में धुंए के गुब्बारे देखे गए। लेकिन, यहा साफ नहीं हो पाया है कि विमान ने क्रैश लैंडिंग की या कोई तकनीकी खराबी के कारण से यह हादसा हुआ।
जानकारी के अनुसार प्लेन क्रैश में अजीत पवार गंभीर रूप से जख्मी हुए थे, जिसके बाद उन्हें बारामती के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन थोड़ी ही देर बार उनको मृत बता दिया गया। विमान में अजीत पवार के सहयोगियों और पायलट की भी मौत हो गई है। यह विमान सुबह 8 से 9 बजे के बीच मुंबई से उड़ान भरा था। अजीत पवार बारामती में आज कई कार्यक्रमों में शिरकत करने वाले थे। बारामती की सांसद और उनकी बहन सुप्रिया सुले बारामती के लिए रवाना हो गई हैं।