By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

रसोई गैस बुकिंग अंतराल पर क्या है सच? 25..35 और 45 दिन की अफवाह से बचने की सलाह

Amit Dubey
Last updated: March 25, 2026 12:48 pm
By Amit Dubey 36 Views
Share
3 Min Read
LPG,रसोई गैस, बुकिंग, अंतराल, फेक, अफवाह, सच, 25—35—45 दिन, पुराने नियम
SHARE

एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग के नए नियमों को लेकर वायरल हो रही खबरें फर्जी हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने यह साफ किया है कि पहले से तय 25 दिन और 45 दिन के बुकिंग टाइमलाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश में गैस का पर्याप्त भंडार है, इसलिए लोग आपाधापी में पैनिक बुकिंग नहीं करें। दरअसल पिछले 24 घंटे से विभिन्न समाचार पत्रों और मीडिया माध्यमों में रसोई गैस सिलिंडर के बुकिंग अंतराल में तेल कंपनियों द्वारा बड़ा बदलाव किये जाने की खबरें चल रही थीं। इसमें नई व्यवस्था के तहत अब उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों और सामान्य उपभोक्ताओं के लिए रिफिल बुकिंग की समय सीमा अलग-अलग तय किये जाने की जानकारी दी जा रही थी। लेकिन अब केंद्र सरकार ने इन खबरों को पूरी तरह से खारिज करते हुए एलपीजी सिलिंडर बुकिंग पर कहा है कि इसके लिए पुराने नियम ही लागू हैं। इसमें बदलाव की सारी खबरें फेक न्यूज हैं।

- Advertisement -

सरकार की तरफ से यह बताया गया कि सोशल मीडिया और अन्य न्यूज माध्यमों के जरिये ऐसी खबरें चलाई जा रही हैं कि एलपीजी बुकिंग के नियमों में बदलाव किया गया है। इसके तहत अब प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए 14.2 किलोग्राम वाले सिलिंडर की बुकिंग का अंतर 35 दिन से बढ़ाकर 45 दिन कर दिया गया है। वहीं, सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एक सिलेंडर वालों हेतु यह सीमा 25 दिन और दो सिलिंडर वाले ग्राहकों के लिए रिफिल बुक करने की सीमा 25 की जगह 35 दिन कर दी गई है। परंतु आज बुधवार को केंद्र सरकार के सूत्रों ने मीडिया संस्थानों पर चल रही इन खबरों को फर्जी करार दिया।

रसोई गैस बुकिंग अंतराल पर सरकार ने साफ कहा कि इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। सिलिंडर बुकिंग अंतराल को लेकर जो खबरें चलाई जा रही हैं, वे भ्रामक हैं। आम लोगों से इन अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए सरकार ने कहा है कि बुकिंग के पुराने नियम ही लागू हैं और लोग कोई पैनिक बुकिंग न करें। सरकार की तरफ से स्पष्ट कहा गया है कि शहरी क्षेत्रों में पूर्व की भांति ही 25 दिनों पर सिलिंडर की बुकिंग होगी, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह समयसीमा पूर्व की तरह 45 दिन् ही रहेगी। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी तरह के अफवाह या भ्रामक सूचना के चक्कर में न पड़ें। सरकार ने तेल और गैस की पर्याप्त व्यवस्था कर रखी है और इसे आगे भी सुनिश्चित किया जाएगा।

TAGGED: 25—35—45 दिन, अंतराल, अफवाह, पुराने नियम, फेक, बुकिंग, रसोई गैस, सच
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, पति-पत्नी की मौत, एक जख्मी
बिहारी समाज
पुत्र स्व. अखिलेश यादव की स्मृति में पूर्व मंत्री बनायेंगे अस्पताल
बिहारी समाज
यूपीएससी परीक्षा में 20 वां स्थान प्राप्त करने वाले दिव्यांग रवि राज को किया सम्मानित
बिहारी समाज
अलिषा राज ने विधान मंडल में बिखेरी अपनी चमक
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, पति-पत्नी की मौत, एक जख्मी
बिहारी समाज
पुत्र स्व. अखिलेश यादव की स्मृति में पूर्व मंत्री बनायेंगे अस्पताल
बिहारी समाज
यूपीएससी परीक्षा में 20 वां स्थान प्राप्त करने वाले दिव्यांग रवि राज को किया सम्मानित
बिहारी समाज
अलिषा राज ने विधान मंडल में बिखेरी अपनी चमक
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, पति-पत्नी की मौत, एक जख्मी

नवादा : जिले के नेशनल हाईवे 20 पर नेमदारगंज थाना क्षेत्र के…

By Swatva
बिहारी समाज

पुत्र स्व. अखिलेश यादव की स्मृति में पूर्व मंत्री बनायेंगे अस्पताल

नवादा : पूर्व मंत्री राजवल्लभ यादव अपने पुत्र स्व. अखिलेश यादव की…

By Swatva
बिहारी समाज

यूपीएससी परीक्षा में 20 वां स्थान प्राप्त करने वाले दिव्यांग रवि राज को किया सम्मानित

नवादा : जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र के महुली गांव के रहने…

By Swatva
बिहारी समाज

अलिषा राज ने विधान मंडल में बिखेरी अपनी चमक

नवादा : जिले के हिसुआ की रहने वाली अलिषा राज ने बिहार…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?