By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

शराबबंदी फेल! पुलिस ही बेचवा रही शराब, आरके सिंह के बयान पर जदयू गरम

Amit Dubey
Last updated: March 24, 2025 12:51 pm
By Amit Dubey 278 Views
Share
3 Min Read
शराबबंदी, फेल, आरके सिंह, भाजपा, जदयू, पुलिस
SHARE

पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरा से भाजपा के पूर्व सांसद आरके सिंह ने नीतीश कुमार सरकार की शराबबंदी नीति को आड़े हाथों लिया। उन्होंने इसे पूरी तरह नाकाम करार देते हुए इसे तुरंत हटाने की मांग की है। आरके सिंह का कहना है कि इस नीति से न सिर्फ युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ा है, बल्कि पुलिस और प्रशासन भी इसके चलते गलत दिशा में जा रहा है। उनका मानना है कि राज्य में शराबबंदी फेल हो चुकी है और क्राइम कंट्रोल को छोड़कर अब पुलिस वाले ही शराब बेचवाने में लगे हुए हैं। आरा के बड़हरा में आरके सिंह लोगों की समस्या सुनने पहुंचे थे। इस दौरान सभा मंच से ही उन्होंने मोबाइल पर एक अभियंता को हड़काया। उन्होंने कहा कि सुनने में आ रहा है कि आप कुछ विधायकों के कहने पर टेंडर मैनेज कर रहे हैं। तो सुन लीजिए, हम जेल भेजवा देंगे। पूर्व मंत्री ने सरैया में महिला कॉलेज खोलने के लिए शिक्षा मंत्री से बात कर पहल करने को कहा।

- Advertisement -

आरा के बड़हरा में एक किसान संगठन के कार्यक्रम में बोलते हुए आरके सिंह ने कहा, “शराबबंदी का एकमात्र फायदा नशा बंद करना था, लेकिन यह फेल हो गया। आज युवा अवैध शराब के धंधे में फंस रहे हैं और नशे की लत बढ़ रही है। इसे हटाना ही बेहतर है। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस शराब माफियाओं को पकड़ने में उलझी रहती है, जिससे दूसरी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। नतीजा यह है कि आज राज्य में अपराध की घटनाएं काफी बए़ गईं हैं। उनके मुताबिक, शराबबंदी के नाम पर सिर्फ दिखावा हो रहा है, जबकि धरातल पर हालात बदतर हैं।

आरके सिंह ने नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि शराबबंदी को लागू करने का तरीका गलत है। सरकार के पास इस नीति को सही तरीके से संभालने का प्रबंधन नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर सही मैनेजमेंट होता तो शराबबंदी कामयाब हो सकती थी, लेकिन अभी यह सिर्फ कागजों पर चल रही है। इसके साथ ही, उन्होंने किसानों की जमीन और महिला कॉलेज जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरा और विकास के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही। आरके सिंह ने कहा कि हम जनता के हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकते। अगर किसी व्यवस्था में जनता का अहित किया जाएगा, तो हम उसे बदलने का भरसक प्रयास करेंगे। हमारे लिए हमेशा से ही जनता का हित सर्वोपरि था और आगे भी रहेगा।

TAGGED: आरके सिंह, जदयू, पुलिस, फेल, भाजपा, शराबबंदी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी
बिहारी समाज
परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी
बिहारी समाज
परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
अपराध

NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के साथ हैवानियत और…

By Amit Dubey
RLM, विधायक, आलोक सिंह, बिहार अध्यक्ष, कुशवाहा
देश-विदेश

RLM में अब सब ठीक, विधायक आलोक सिंह होगे रालोमो के बिहार अध्यक्ष! कुशवाहा करने वाले हैं PC

बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में अब…

By Amit Dubey
नीतीश, कैबिनेट, सरकारी, सेवक, डिजिटल, प्रतिबंधन, रील, पोस्ट, कमेंट
देश-विदेश

सरकारी कर्मियों के रील, लाइव, कमेंट और पोस्ट पर सख्त डिजिटल प्रतिबंध, नीतीश कैबिनेट का फैसला

बिहार सरकार ने सरकारी कर्मियों के सोशल मीडिया पोस्ट पर अब आचार…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?