By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

एलबीएस राष्ट्रीय संस्कृत विवि के दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि

Amit Dubey
Last updated: July 15, 2026 2:35 pm
By Amit Dubey 286 Views
Share
3 Min Read
दीक्षांत समारोह, एलबीएस संस्कृत विवि, उपराष्ट्रपति, मुख्य अतिथि, कुलपति, तैयारी
SHARE

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया है। विश्वविद्यालय के लिए यह गौरव का विषय है कि भारत के माननीय उपराष्ट्रपति समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करेंगे। वहीं, भारत सरकार के शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

Contents
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी आमंत्रितकुलपति ने की तैयारियों की समीक्षा बैठक
- Advertisement -

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी आमंत्रित

कुलपति प्रोफेसर मुरली मनोहर पाठक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पीठाध्यक्षगण, कुलसचिव प्रो. पवन कुमार शर्मा, वित्त अधिकारी श्री संतोष श्रीवास्तव, विश्वविद्यालय के अधिकारीगण, सहायक अभियंता अंजनी कुमार राय एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण सहभागिता करते हुए। समारोह की तैयारियों को लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुरलीमनोहर पाठक की अध्यक्षता में प्रथम समन्वय एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपराष्ट्रपति सचिवालय द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल, प्रशासनिक व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों तथा समारोह की समग्र कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. मुरलीमनोहर पाठक ने कहा कि उपराष्ट्रपति की उपस्थिति में द्वितीय दीक्षांत समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं आयोजन समितियों को निर्देश दिए कि समारोह से जुड़ी प्रत्येक व्यवस्था उच्चतम मानकों, निर्धारित प्रोटोकॉल और समयबद्ध कार्ययोजना के अनुरूप सुनिश्चित की जाए, ताकि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गरिमा और प्रशासनिक दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर हो सके।

कुलपति ने की तैयारियों की समीक्षा बैठक

बैठक में उपराष्ट्रपति सचिवालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम, मंच व्यवस्था, निमंत्रण-पत्र की रूपरेखा, समारोह स्थल की साज-सज्जा, बैकड्रॉप, माननीय उपराष्ट्रपति के संभावित संबोधन हेतु बिंदु, विशिष्ट अतिथियों की सूची, सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल व्यवस्था, अतिथि सत्कार, आधारभूत सुविधाओं तथा तकनीकी व्यवस्थाओं सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।इस अवसर पर विभिन्न समितियों के दायित्वों का निर्धारण करते हुए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समारोह को भव्य, अनुशासित और गरिमामय स्वरूप प्रदान करें।

बैठक में विश्वविद्यालय के पीठाध्यक्षगण, कुलसचिव प्रो. पवन कुमार शर्मा, वित्त अधिकारी श्री संतोष श्रीवास्तव, सहायक अभियंता श्री अंजनी कुमार राय सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करते हुए समारोह को सफल बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि कुलपति प्रो. मुरलीमनोहर पाठक के कुशल नेतृत्व एवं सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से द्वितीय दीक्षांत समारोह की सभी तैयारियाँ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कर ली जाएंगी। माननीय उपराष्ट्रपति की गरिमामयी उपस्थिति और शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान की सहभागिता से आयोजित होने वाला यह समारोह विश्वविद्यालय के इतिहास में एक महत्वपूर्ण एवं अविस्मरणीय अध्याय के रूप में अंकित होगा।

- Advertisement -
TAGGED: उपराष्ट्रपति, एलबीएस संस्कृत विवि, कुलपति, तैयारी, दीक्षांत समारोह, मुख्य अतिथि
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

केनालों में जान से खिलवाड़ कर रहे युवा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा 
बिहारी समाज
एक साथ तीन दुकानों में चोरी, काजू, किशमिश, बादाम व मिठाई के साथ नकद भी ले गये चोर 
बिहारी समाज
कोलकाता, डांसर, दोस्त, फ्लैट, शव, पटना
कोलकाता की डांसर अपने दोस्त के फ्लैट में मृत मिली, छह दिन पूर्व आई थी पटना
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
1800 नव नियुक्त पदाधिकारियों को डीएम ने पढ़ाया सुशासन का पाठ, सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की हिदायत
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

केनालों में जान से खिलवाड़ कर रहे युवा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा 
बिहारी समाज
एक साथ तीन दुकानों में चोरी, काजू, किशमिश, बादाम व मिठाई के साथ नकद भी ले गये चोर 
बिहारी समाज
कोलकाता, डांसर, दोस्त, फ्लैट, शव, पटना
कोलकाता की डांसर अपने दोस्त के फ्लैट में मृत मिली, छह दिन पूर्व आई थी पटना
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
1800 नव नियुक्त पदाधिकारियों को डीएम ने पढ़ाया सुशासन का पाठ, सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की हिदायत
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
कोलकाता, डांसर, दोस्त, फ्लैट, शव, पटना
अपराध

कोलकाता की डांसर अपने दोस्त के फ्लैट में मृत मिली, छह दिन पूर्व आई थी पटना

राजधानी पटना के जक्कनपुर में एक किराए के फ्लैट में रह रही…

By Amit Dubey
​तेजस्वी, हिरासत, मार्च, पुलिस, झड़प, RJD, वाटर कैनन
देश-विदेश

मार्च के दौरान पुलिस से भिड़े RJD वाले, दो-दो बार वाटर कैनन का प्रयोग…हिरासत में तेजस्वी

बिहार में पेपर लीक, बेरोजगारी और छात्रों के मुद्दों को लेकर आज…

By Amit Dubey
मौसम, तूफान, मॉनसून, भारी बारिश, 11 जिला, ऑरेंज अलर्ट
देश-विदेश

फिर तूफानी हुआ मॉनसून…भारी बारिश की चेतावनी, 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

बिहार में मानसून आज से एकबार फिर गति पकड़ रहा है। मौसम…

By Amit Dubey
मिड डे, मील, सब्जी, सर्फ पउडर, नमक, 18 बच्चे, बीमार
दुर्घटना

मिड-डे-मील की सब्जी में नमक की जगह डाल दिया सर्फ, 18 बच्चे बीमार

नालंदा के एक सरकारी स्कूल में बच्चों की सेहत के साथ भारी…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?