By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

लालू ने कर दिया क्लियर, ऐसे लोगों को ही देंगे टिकट

Amit Dubey
Last updated: June 19, 2025 5:08 pm
By Amit Dubey 315 Views
Share
3 Min Read
लालू, टिकट, विधानसभा, चुनाव, राज्य परिषद, बैठक, आरजेडी
SHARE

पटना में आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य परिषद की बैठक हुई, जिसमें लालू प्रसाद यादव ने फिर दोहराया कि तेजस्वी यादव को हर हाल में सीएम बनाना है। इस दौरान उन्होने कहा कि आरएसएस और नीतीश को हटाकर राज्य में अपनी सरकार बनानी है। राज्य में तेजस्वी के नेतृत्व में गरीबों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को सत्ता में भागीदारी दिलानी है। लालू ने यह भी साफ कर दिया कि जो भी व्यक्ति पार्टी के लिए काम करेगा, जी—जान लगा देगा, उसे ही विधानसभा का टिकट दिया जाएगा। बैठक के दौरान लालू और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मंगनीलाल मंडल को राजद के प्रदेश अध्यक्ष का प्रमाण पत्र सौंपा।

- Advertisement -

राजद राज्य परिषद बैठक

राबड़ी देवी ने मंगनीलाल मंडल को बधाई देते हुए कहा कि मंगनीलाल मंडल और तेजस्वी यादव को इसके लिए शुभकामना। राबड़ी देवी ने कहा कि तेजस्वी यादव पार्टी को लेकर आगे चल रहे हैं। हमें पार्टी को मजबूत बनाना है, पार्टी को आगे बढ़ना है। जो जहां क्षेत्र में है उन्हें वहां आगे बढ़ना है। नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कैसे-कैसे लोग सरकार में हैं। यह महाजंगल राज नहीं राक्षसराज है। रोड पर कोई चल नहीं पा रहा, घर में घुस-घुसकर मारा जा रहा है। राबड़ी देवी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सारा काम सरकार का लोग कर रहे हैं। इसके साथ ही मीडिया पर भी उन्होंने तंज कसा। उन्होंने कहा कि मीडिया को सरकार का कुछ नहीं दिखता है। हम लोग के राज में कुछ होता है तो एक महीना दिखाता है सब। सरकार में क्या हो रहा है, आप देख ही रहे है। लालू और तेजस्वी यादव सत्तू खाते हैं तो लोग मजाक उड़ाते हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि तेजस्वी जो तय किए हैं, वही करना है। हम लोग उनके साथ हैं। पूरा बिहार परिवार हमारा है। जिसको जितना गाली देना है गली देते जाइए। सब को एकट रहना है।

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के नवगठित राज्य परिषद की बैठक की अध्यक्षता राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ तनवीर हसन ने की। बैठक में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और मंगनीलाल मंडल के अलावे राज्य के सभी नेता, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक एवं पूर्व विधायक सहित लगभग 800 राज्य परिषद के सदस्य शामिल हुए। मंगनी लाल मंडल को सत्र 2025 – 2028 के लिए बिहार प्रदेश राजद के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। यह आगामी बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर किया गया है।

TAGGED: आरजेडी, चुनाव, टिकट, बैठक, राज्य परिषद, लालू, विधानसभा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

रेपकांड, दलित बच्ची, जांच कमेटी, गठित, मुजफ्फरपुर, स्वास्थ्य मंत्री, पीएमसीएच, लापरवाही
विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा अब घर के नजदीक, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर जोर : मंगल पाण्डेय
बिहारी समाज
साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार, एक किशोर निरुद्ध
बिहारी समाज
जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति जारी
लेटेस्ट न्यूज़
इसी महीने आएँगे मैट्रिक और इंटर के नतीजे, आनंद किशोर ने दी बड़ी जानकारी
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

रेपकांड, दलित बच्ची, जांच कमेटी, गठित, मुजफ्फरपुर, स्वास्थ्य मंत्री, पीएमसीएच, लापरवाही
विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा अब घर के नजदीक, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर जोर : मंगल पाण्डेय
बिहारी समाज
साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार, एक किशोर निरुद्ध
बिहारी समाज
जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति जारी
लेटेस्ट न्यूज़
इसी महीने आएँगे मैट्रिक और इंटर के नतीजे, आनंद किशोर ने दी बड़ी जानकारी
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
धमकी, हत्या, केंद्रीय मंत्री, जयंत चौधरी, बंगाल, कॉल, टूर प्रोग्राम, कॉपी लीक, व्हाट्सएप
अपराध

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, बंगाल से आया कॉल…टूर की कॉपी लीक होने से हड़कंप

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई…

By Amit Dubey
JDU, 2 डिप्टी सीएम, निशांत, पार्टी अध्यक्ष, नीतीश, 24 मार्च, ऐलान, संजय झा
देश-विदेश

केवल निशांत नहीं, JDU से 2 डिप्टी सीएम! 24 को पार्टी अध्यक्ष बन जायेंगे नीतीश, संजय झा ने और क्या कहा?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव जीत चुके हैं और अगले…

By Amit Dubey
विधायक, विभा देवी,नवादा, बेहोश, शव, छोटा पुत्र
दुर्घटना

छोटे बेटे का शव देख बेहोश हुईं नवादा विधायक विभा देवी, बड़े बेटे ने क्या बताया?

पूर्व मंत्री राजवल्लभ प्रसाद यादव और नवादा से जदयू विधायक विभा देवी…

By Amit Dubey
राजबल्लभ, विभा देवी, पुत्र, मौत, नवादा, पूर्व मंत्री, JDU MLA, थार गाड़ी
दुर्घटना

पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की JDU MLA विभा देवी के बेटे की हादसे में मौत, मचा कोहराम

नवादा से एक अत्यंत दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?