By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
दुर्घटना

स्कूटी से घर जा रही महिला दरोगा को ट्रक ने रौंदा, औरंगाबाद के ‘डेथ स्पॉट’ पर 4थी मौत

Amit Dubey
Last updated: January 29, 2026 1:40 pm
By Amit Dubey 224 Views
Share
3 Min Read
महिला दारोगा, स्कूटी, ट्रक, रौंदा, मौत, औरंगाबाद, 'डेथ स्पॉट'
SHARE

औरंगाबाद जिले से बीती रात एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां बुधवार की देर रात एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी सवार महिला दरोगा को बुरी तरह रौंद दिया जिससे मौके पर ही लेडी पुलिस सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दुर्घटना नेशनल हाइवे-10 पर पिपरडीह मोड़ के पास हुई। मृतक महिला दरोगा का नाम 2020 बैच की सब इंस्पेक्टर रिंकी कुमार बताई जाती है जो जमुई की रहने वाली थीं। यह भी पता चला कि फिलहाल मृतक महिला दारोगा का परिवार बंगाल के पुरुलिया में रहता है। इस हादसे में स्कूटी पर महिला दरोगा के साथ सवार कॉन्स्टेबल भीम कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

- Advertisement -

बीती देर रात हुई इस दुर्घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी और सड़क पर पड़ी जख्मी दारोगा को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि महिला दारोगा रिंकी कुमार पहले ओबरा थाना में तैनात थीं। लगभग तीन महीने पहले ही उनका ढ़िबरा थाना में ट्रांसफर हुआ था। बीते दिन की सुबह वह एक केस से जुड़ी डायरी को कोर्ट में जमा करने गई थीं। केस डायरी जमा करने के बाद रिंकी कुमारी विभाग के काम से रुकी हुई थीं। बताया जाता है कि अगले दिन सुबह उन्हें पटना जाना था। रात में आराम के लिए वह किसी के घर पर ठहरने जा रही थीं, तभी रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गईं।

हादसे के बारे में जो तफ्सील मिली उसके अनुसार रात को जब रिंकी कुमार अपनी स्कूटी से जा रही थीं तो हाईवे पर एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। वे वहीं स्कूटी समेत गिर गईं जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। औरंगाबाद एसपी अंबरीश राहुल ने पूरे मामले की जानकारी ली और जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिये। बताया जाता है कि पिपरडीह मोड़ जहां दारोगा इस दुर्घटना का शिकार बनी, वहां पर बीते 2 महीने में चार लोगों की अलग—अलग हादसों में मौत हो चुकी है। 5 दिन पहले ही इसी स्पॉट पर राजद नेता उदय उज्जवल के भाई अजय कुमार यादव की मौत हुई थी। इसके पहले यहीं पर 2 चचेरे भाइयों की मौत सड़क दुर्घटना में हुई थी। एक तरह से पिपरडीह मोड़ अब औरंगाबाद का ‘डेथ स्पॉट’ बन गया है जहां अक्सर हादसे हो रहे हैं।

TAGGED: 'डेथ स्पॉट', औरंगाबाद, ट्रक, महिला दारोगा, मौत, रौदा, स्कूटी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

पीके के करीबी के लिए बढ़ी ममता की रार, सुप्रीम कोर्ट ने लगाईं फटकार
बिहारी समाज
छात्र, प्रदर्शन, TRE-4, UGC नियम, पटना, विरोध मार्च, पुलिस, भिड़ंत
TRE-4 भर्ती और UGC नियम लागू करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे छात्र, पुलिस से भिड़ंत
बिहारी समाज अवसर शिक्षा
खनिज राजस्व पर सरकार सख्त, लक्ष्य पूरा न करने वाले अधिकारियों पर गिरेगी गाज
बिहारी समाज
बुधुआ पैक्स अध्यक्ष का चुनाव अवैध घोषित, नामांकन में तथ्य छिपाने का आरोप
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

पीके के करीबी के लिए बढ़ी ममता की रार, सुप्रीम कोर्ट ने लगाईं फटकार
बिहारी समाज
छात्र, प्रदर्शन, TRE-4, UGC नियम, पटना, विरोध मार्च, पुलिस, भिड़ंत
TRE-4 भर्ती और UGC नियम लागू करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे छात्र, पुलिस से भिड़ंत
बिहारी समाज अवसर शिक्षा
खनिज राजस्व पर सरकार सख्त, लक्ष्य पूरा न करने वाले अधिकारियों पर गिरेगी गाज
बिहारी समाज
बुधुआ पैक्स अध्यक्ष का चुनाव अवैध घोषित, नामांकन में तथ्य छिपाने का आरोप
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

पीके के करीबी के लिए बढ़ी ममता की रार, सुप्रीम कोर्ट ने लगाईं फटकार

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में I-PAC के दफ्तर और जनसुराज के…

By Swatva
छात्र, प्रदर्शन, TRE-4, UGC नियम, पटना, विरोध मार्च, पुलिस, भिड़ंत
बिहारी समाज

TRE-4 भर्ती और UGC नियम लागू करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे छात्र, पुलिस से भिड़ंत

राजधानी पटना में आज बुधवार को शिक्षक भर्ती की TRE-4 परीक्षा का…

By Amit Dubey

खनिज राजस्व पर सरकार सख्त, लक्ष्य पूरा न करने वाले अधिकारियों पर गिरेगी गाज

पटना : राज्य में खनिज राजस्व की वसूली और वित्तीय लक्ष्यों को…

By Swatva

बुधुआ पैक्स अध्यक्ष का चुनाव अवैध घोषित, नामांकन में तथ्य छिपाने का आरोप

नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के बुधुआ पैक्स अध्यक्ष का…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?