By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

JDU विधायक अनंत सिंह और RJD प्रवक्ता को बड़ी राहत, 10 करोड़ रंगदारी में कोर्ट से बरी

Amit Dubey
Last updated: January 22, 2026 12:27 pm
By Amit Dubey 143 Views
Share
3 Min Read
विधायक, अनंत सिंह, JDU, RJD, प्रवक्ता, बरी, रंगदारी, 10 करोड़, बंटू सिंह, एमपी—एमएलए, कोर्ट
SHARE

दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद मोकामा से JDU के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पटना स्थित एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने अनंत सिंह को 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के 11 साल पुराने मामले में साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। विशेष न्यायिक दंडाधिकारी पंकज कुमार मालवीय की अदालत ने बीते दिन यह फैसला सुनाया। इस केस में सह अभियुक्त RJD के मौजूदा प्रदेश प्रवक्ता बंटू सिंह को भी एपमी—एमएलए कोर्ट ने बरी कर दिया। इस मामले में मोकामा विधायक अनंत सिंह और राजद नेता बेटू सिंह पर 10 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप लगा था। कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में दोनों को इस केस में बरी कर दिया।

Contents
क्या है रंगदारी का पूरा मामला?अदालत के फैसले की मुख्य बातें
- Advertisement -

क्या है रंगदारी का पूरा मामला?

10 करोड़ रंगदारी का यह मामला वर्ष 2014 का है, जब पटना के श्रीकृष्णापुरी थाने में राघवेंद्र प्रताप सिंह ने अनंत सिंह और बंटू सिंह को आरोपी बनाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि अनंत सिंह के करीबी बंटू सिंह और तीन अन्य लोग उनके घर में जबरन घुस आए थे। उन्होंने धमकी देते हुए कहा था कि विधायक अनंत सिंह को 10 करोड़ रुपये पहुंचा दो। पुलिस इस मामले में ठोस सबूत पेश करने में विफल रही। अभियोजन की ओर से केवल अनुसंधानकर्ता (IO) ने गवाही दी, जबकि अन्य कोई गवाह कोर्ट नहीं पहुंचा। अदालत ने अनंत सिंह के साथ-साथ उनके करीबी बंटू सिंह को भी आरोपों से मुक्त कर दिया है। फैसले के वक्त अनंत सिंह को बेऊर जेल से लाकर विशेष अदालत में पेश किया गया था।

अदालत के फैसले की मुख्य बातें

इस मामले की अंतिम सुनवाई के बाद विशेष एमपी—एमएलए कोर्ट ने सबूत के अभाव में विधायक अनंत सिंह और राजद नेता बंटू सिंह को बरी कर दिया। अनंत सिंह के वकील सुनील कुमार ने कोर्ट को बताया कि उनके मुव्वकिलों के खिलाफ दर्ज कराया यह मामला पूरी तरह निराधार था। अनुसंधान के बाद पुलिस ने इस रंगदारी वाले केस में चार्जशीट तो दाखिल की, लेकिन गवाहों के अदालत में लाने में विफल रही। गवाहों के कोर्ट में न आने और ठोस साक्ष्य न होने के कारण यह अनंत सिंह और बंटू सिंह के खिलाफ लगाए गए आरोप टिक नहीं सके। 11 साल तक चली लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद आखिरकार कोर्ट ने दोनों आरोपियों को बाइज्जत बरी करने का आदेश दिया।

TAGGED: 10 करोड़, JDU, RJD, अनंत सिंह, एमपी—एमएलए, कोर्ट, प्रवक्ता, बंटू सिंह, बरी, रंगदारी, विधायक
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा

अरवल - व्यवहार न्यायालय अरवल के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार पांडे…

By Swatva
बिहारी समाज

शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी

अरवल - महिला एवं बाल विकास निगम बिहार, पटना एवं जिला पदाधिकारी…

By Swatva
बिहारी समाज

नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री

अरवल - दीपक प्रकाश मंत्री, पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार-सह-प्रभारी मंत्री अरवल…

By Swatva
बिहारी समाज

माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश

पटना : काशी और प्रयाग की तरह राजधानी पटना से मात्र 70…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?