By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

कोई चिंता नहीं, क्योंकि सब डायबिटीज का शिकार हो रहे! महंगी चीनी पर JDU के मंत्री का गजब तर्क

Amit Dubey
Last updated: August 21, 2026 2:05 pm
By Amit Dubey 82 Views
Share
3 Min Read
चीनी, मंत्री, कीमत, इजाफा, श्रवण कुमार, चिंता नहीं, डायबिटीज, JDU
SHARE

पूरे देश के साथ ही बिहार में भी चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर आम लोग परेशान हैं। राजधानी पटना समेत समूचे बिहार में 15 दिन पहले जो चीनी 48-50 रुपए प्रति किलो मिल रही थी, आज उसकी कीमत 65 रुपए प्रति किलो के पार पहुंच चुकी है। चीनी की कीमतों में इस अप्रत्याशित वृद्धि ने आम लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। चीनी की इस परेशान करने वाली मूल्यवृद्धि के बीच जदयू कोटे से बिहार के मंत्री श्रवण कुमार का एक बयान वायरल हो रहा है, जिसपर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे है। अपने इस वायरल बयान में मंत्री जी चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी पर गजब तर्क देते सुनाई दे रहे हैं। मंत्री जी ने चीनी की कीमतों को लेकर डायबिटीज का हवाला देते हुए कहा कि इसका कोई प्रभाव नहीं है और आम लोगों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला क्योंकि सब डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। मैं समझता हूं चीनी के दाम बढ़ोतरी से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।

Contents
श्रवण कुमार ने और क्या-क्या कहा?सांसद पप्पू यादव की तीखी प्रतिक्रिया
- Advertisement -

श्रवण कुमार ने और क्या-क्या कहा?

सोशल मीडिया पर बिहार के मंत्री का यह बयान आज शुक्रवार को काफी वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि चीनी की बढ़ती कीमत को लेकर पटना में मीडिया ने बिहार के मंत्री श्रवण कुमार से सवाल पूछा। इस पर उन्होंने कहा कि चीनी की कीमतों को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है। ऐसे भी चीनी लोग कम ही खा रहे हैं। सबको आजकल बीमारी हो रही है। मिठाई-विठाई कौन खाता है? अपने इसी बयान में श्रवण कुमार आगे कहते हैं कि आजकल तो सब डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। मैं समझता हूं चीनी के दाम बढ़ोतरी से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं। मंत्री श्रवण कुमार के वायरल बयान पर पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इनसे और क्या उम्मीद की जा सकती है।

सांसद पप्पू यादव की तीखी प्रतिक्रिया

श्रवण कुमार के बयान पर पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इनसे क्या उम्मीद कीजिएगा। उन्होंने कहा कि गोबर पर कितना भी घी डालेंगे, स्वाद तो गोबर का ही आएगा। पप्पू यादव ने कहा कि ऐसे मंत्री से क्या उम्मीद कीजिएगा। गैस, टमाटर की कीमत बढ़ी थी, तब स्मृति ईरानी सहित कई बड़े नेता सवाल उठा रहे थे। लेकिन आज चीनी की कीमत बढ़ने पर डायबिटीज की बात रहे हैं। सबसे बड़ा डायबिटीज तो यह एनडीए की बिहार सरकार है। यहां न आम लोग चैन से हैं, और न यहां के युवा बेरोजगार बच्चे। देख लीजिए कैसे पटना में युवक अपने हक के लिए आमरण अनशन करने पर मजबूर हैं और इन एनडीए वालों को मस्ती सूझ रही है। कुछ भी कभी भी बोलते रहते हैंं।

TAGGED: JDU, इजाफा, कीमत, चिंता नहीं, चीनी, डायबिटीज, मंत्री, श्रवण कुमार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

टोटो-ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार, 22 बैटरियां बरामद
बिहारी समाज
विनय बिहारी, नितिन नवीन, BJP, विधायक, हड़काया, लौरिया
नितिन नवीन ने BJP विधायक विनय बिहारी को जमकर हड़काया, पढ़ें क्यों?
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
BPSC, PT, परीक्षा, 25 अक्टूबर, टली, नई डेट
72वीं BPSC PT परीक्षा फिर टली, अब 25 अक्टूबर की जगह नई डेट पर होगा एग्जाम
देश-विदेश बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़ शिक्षा
डस्टबीन, घोटाला, हाईकोर्ट, पटना, बिहार सरकार, जवाब तलब, 1550, कीमत, 15490, खरीद
‘डस्टबीन घोटाले’ पर हाईकोर्ट ने बिहार सरकार से पूछा, 1550 की चीज 15490 रुपये में कैसे?
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

टोटो-ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार, 22 बैटरियां बरामद

नवादा : जिले के रोह थाना क्षेत्र में टोटो और ट्रैक्टर से बैटरी…

By Swatva
विनय बिहारी, नितिन नवीन, BJP, विधायक, हड़काया, लौरिया
देश-विदेश

नितिन नवीन ने BJP विधायक विनय बिहारी को जमकर हड़काया, पढ़ें क्यों?

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी ही पार्टी BJP के…

By Amit Dubey
BPSC, PT, परीक्षा, 25 अक्टूबर, टली, नई डेट
देश-विदेश

72वीं BPSC PT परीक्षा फिर टली, अब 25 अक्टूबर की जगह नई डेट पर होगा एग्जाम

BPSC की एकीकृत 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर आज बुधवार…

By Amit Dubey
डस्टबीन, घोटाला, हाईकोर्ट, पटना, बिहार सरकार, जवाब तलब, 1550, कीमत, 15490, खरीद
देश-विदेश

‘डस्टबीन घोटाले’ पर हाईकोर्ट ने बिहार सरकार से पूछा, 1550 की चीज 15490 रुपये में कैसे?

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा नेता मंगल पांडेय के कार्यकाल में बिहार…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?