By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

क्या हरिवंश को राज्यसभा भेजने से JDU नाराज है? डैमेज कंट्रोल में जुटी BJP!

Amit Dubey
Last updated: April 11, 2026 12:35 pm
By Amit Dubey 61 Views
Share
4 Min Read
JDU, नाराज, हरिवंश, राज्यसभा, मनोनयन, डैमेज कंट्रोल, BJP, बिहार, सियासी हड़कंप
SHARE

जिस दिन नीतीश कुमार ने राज्यसभा की शपथ ली, उसी दिन जदयू के ही दरकिनार किये गए नेता हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा के लिए मनोनित करवाकर बीजेपी ने बड़ा खतरा मोल ले लिया है। सूत्रों के अनुसार JDU इस मामले में भाजपा के एकतरफा फैसले से नाराज बताई जाती है। जदयू नेतृत्व को इस बात से गुरेज है कि आखिर हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा भेजने का क्या तुक है? अगर भेजना ही था तो इस बिंदु पर पहले विचार-विमर्श क्यों नहीं हुआ? हाल के दिनों में हुई जदयू पार्टी की तमाम बैठकों से गायब रहने वाले हरिवंश नारायण को राज्यसभा भेज दिया गया। जबकि जदयू ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी से भी निकाल दिया था। यहां तक कि हाल में हुए राज्यसभा चुनाव में उनके नाम पर जदयू में विचार तक नहीं किया गया।

Contents
क्यों टालनी पड़ी दिल्ली में BJP कोर ग्रुप की बैठक?विजय चौधरी के गोलमोल जवाब से असमंजस
- Advertisement -

क्यों टालनी पड़ी दिल्ली में BJP कोर ग्रुप की बैठक?

ऐसे में BJP द्वारा हरिवंश को राष्ट्रपति के माध्यम से राज्यसभा में मनोनित करवा देने से जदयू भड़क उठी है। जदयू का मानना है कि जिन हरिवंश ने JDU के व्हिप के विरुद्ध जा कर अपनी मर्जी का किया, उन्हें ही भाजपा पुरस्कृत कर कौन से गठबंधन धर्म का संदेश दे रही है। जदयू नेता विजय चौधरी ने इस मुद्दे पर प्रखर होकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने वाले को भाजपा ने आखिर किस बात का इनाम दिया। सूत्रों के अनुसार हरिवंश के मुद्दे पर बिहार में एक बार फिर से जदयू और बीजेपी के बीच तनाव का माहौल बनता दिख रहा हे। इसकी एक प्रतिक्रिया बिहार के नए सीएम फेस के तौर पर फिर से निशांत कुमार का नाम उछाले जाने के रूप में सामने आया है। अब यह मांग भी जोर पकड़ने लगी है कि मुख्यमंत्री जदयू का ही होना चाहिए। जदयू नेता कहने लगे हैं कि हमें मैंडेट ‘2025 से 2030, फिर से नीतीश’, के नाम पर मिला है। ऐसे में जदयू का सीएम नहीं होगा तो यह जनता के मैंडेट का अपमान होगा।

विजय चौधरी के गोलमोल जवाब से असमंजस

इधर बीजेपी सूत्रों की मानें तो हरिवंश के मनोनयन से पैदा हुई यही वह बड़ी वजह है जिसके बाद आनन—फानन में दिल्ली में बिहार का नया सीएम तय करने के लिए होने वाली बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक को टालना पड़ा। कल ही 10 अप्रैल हो होने वाली इस कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होने के लिए बीजेपी के दोनों डिप्टी सीएम, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समेत सभी बड़े नेता दिल्ली पहुंच चुके थे। लेकिन अंतिम समय में बैठक को टाल दिया गया। इसके बाद सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा समेत बीजेपी की कोर टीम के तमाम बड़े नेता पटना वापस लौट गए। उधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा पद की शपथ दिलाने विजय चौधरी जब पटना लौटे तो पत्रकार ने पूछा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? विजय चौधरी ने कहा कि ‘सब हो जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शपथ ले ली है, अब तो बिहार के मुख्यमंत्री जल्द तय हो जाएंगे। लेकिन इसके साथ ही विजय चौधरी ने साफ कहा कि शपथ लेने का मतलब सरकार बनाना थोड़े न हो जाता हैं! इसके लिए इस्तीफा देना जरूरी होता है’। यानी सीएम नीतीश इस्तीफा कब देंगे, इस जवाब को उन्होंने गोल कर दिया। ​लेकिन विजय चौधरी के इस गोलमोल जवाब के बाद बिहार में सियासी हड़कंप मच गया है और बीजेपी डैमेज कंट्रोल में जुट गई है।

TAGGED: BJP, JDU, डैमेज कंट्रोल, नाराज, बिहार, मनोनयन, राज्यसभा, सियासी हड़कंप, हरिवंश
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे पर अपमान जनक टिपण्णी के विरुद्ध हेमंत विश्वशर्मा का भगत सिंह चौक पर पुतला दहन
बिहारी समाज
नगर निकायों के सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के शांतिपूर्ण निर्वाचन को ले डीएम ने की बैठक
बिहारी समाज
झूठ, फरेब और फंदा! नवादा में नर्स की कहानी खत्म, जिस प्रेमी को दुनिया से छुपाया उसी की दहलीज पर मिला शव
बिहारी समाज
सदर अस्पताल की कुव्यवस्था की पूर्व मंत्री खोल दी पोल
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे पर अपमान जनक टिपण्णी के विरुद्ध हेमंत विश्वशर्मा का भगत सिंह चौक पर पुतला दहन
बिहारी समाज
नगर निकायों के सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के शांतिपूर्ण निर्वाचन को ले डीएम ने की बैठक
बिहारी समाज
झूठ, फरेब और फंदा! नवादा में नर्स की कहानी खत्म, जिस प्रेमी को दुनिया से छुपाया उसी की दहलीज पर मिला शव
बिहारी समाज
सदर अस्पताल की कुव्यवस्था की पूर्व मंत्री खोल दी पोल
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
वैभव, सूर्यवंशी, JDU, संजय झा, कुंबले, नाराजगी
खेल-कूद

वैभव सूर्यवंशी पर अनिल कुंबले ने ऐसा क्या कह दिया जो JDU के संजय झा को पसंद नहीं आया?

बिहार के समस्तीपुर का वैभव सूर्यवंशी। 15 साल का यह बिहारी बच्चा…

By Amit Dubey
प्रेम त्रिकोण, युवक, हत्या, प्राइवेट पार्ट, काटा, रेल ट्रैक, जलाशय, फेंका, कटिहार
अपराध

कटिहार में प्रेम त्रिकोण में युवक की हत्या…प्राइवेट पार्ट काट रेल ट्रैक से सटे जलाशय में फेंका

कटिहार में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की बेरहमी से…

By Amit Dubey
नीतीश, CM हाऊस, सामान, शिफ्टिंग, JDU, नई शर्तें, BJP
देश-विदेश

CM हाऊस से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, JDU ने BJP के सामने रखी नई शर्तें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद बिहार…

By Amit Dubey
डुमरा, CO, निलंबित, CM कार्यक्रम, अनदेखी, सीतामढ़ी
बिहारी समाज

CM के कार्यक्रम में निर्देशों की अनदेखी पर डुमरा की CO निलंबित

सीतामढ़ी में डुमरा की अंचलाधिकारी (सीओ) डॉली कुमारी झा को तत्काल प्रभाव…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?