By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Swatva
Last updated: March 18, 2026 5:39 pm
By Swatva 38 Views
Share
3 Min Read
SHARE

जमुई, 18 मार्च 2026: गौशाला परिसर, पुरानी बाजार में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जन्मदिवस, भारतीय नववर्ष और चैत्र नवरात्र महाव्रत के शुभारंभ के अवसर पर पर्यावरण भारती द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जामुन के 2 तथा अपराजिता के 3 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर संयोजक वैद्य दीपक कुमार मोदी ने किया, जबकि इंजीनियर नवीन कुमार साह और विवेक कुमार बर्णवाल का सहयोग रहा।

- Advertisement -

पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि संस्था वर्ष 2008 से महापुरुषों के जन्मदिवस पर लगातार वृक्षारोपण अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संतुलन के लिए पृथ्वी पर 33 प्रतिशत वन क्षेत्र आवश्यक है, जबकि वर्तमान में यह घटकर करीब 15 प्रतिशत रह गया है। जंगलों की अंधाधुंध कटाई के कारण वन्य जीव अब गांव और शहरों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे मानव जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते खतरे को देखते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।

उन्होंने भारतीय परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारे पूर्वज भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहे हैं। पेड़ और नदियां हमेशा दूसरों के लिए समर्पित रहती हैं, इसलिए मानव को भी परमार्थ के भाव से प्रकृति की रक्षा करनी चाहिए। शाण्डिल्य ने आगामी पर्वों की जानकारी देते हुए बताया कि 19 मार्च को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के साथ नवरात्र की शुरुआत होगी। कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त प्रातः 6:52 से 7:43 बजे तथा दोपहर 12:05 से 12:53 बजे तक रहेगा। वहीं 27 मार्च को रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी दिन से विक्रम संवत 2083 का भी शुभारंभ होगा।

कार्यक्रम में आरएसएस के मुंगेर विभाग संघचालक कुञ्ज बिहारी बंका ने डॉ. हेडगेवार के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म 1889 में नागपुर में हुआ था। वे स्वतंत्रता सेनानी और दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की और अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित कर दिया। इस अवसर पर कुञ्ज बिहारी बंका, अजीत कुमार साह, नवीन कुमार साह, विवेक कुमार बर्णवाल, दीपक कुमार मोदी, राम बिलास शाण्डिल्य, निभा कुमारी, जियांशु, राजेश साह, रजनीश, शुभम, सत्यम और सौरभ समेत कई लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -
TAGGED: गौशाला परिसर, डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार, नववर्ष व नवरात्र, पुरानी बाजार, हेडगेवार जयंती
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
पीके के करीबी के लिए बढ़ी ममता की रार, सुप्रीम कोर्ट ने लगाईं फटकार
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
पीके के करीबी के लिए बढ़ी ममता की रार, सुप्रीम कोर्ट ने लगाईं फटकार
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट

पटना से सटे मोकामा इलाके में अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन ने…

By Swatva
बिहारी समाज

मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी

नवादा : आईटीआई मैदान में जनसभा को सम्बोधित करते हुए सीएम नीतीश…

By Swatva
बिहारी समाज

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत

पटना : राज्य की राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों के बीच आज राजधानी…

By Swatva
बिहारी समाज

पीके के करीबी के लिए बढ़ी ममता की रार, सुप्रीम कोर्ट ने लगाईं फटकार

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में I-PAC के दफ्तर और जनसुराज के…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?