By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

जमुई में मस्जिद से नमाज पढ़कर बाहर निकले लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 की हालत नाजुक..पटना रेफर

Amit Dubey
Last updated: March 2, 2026 1:09 pm
By Amit Dubey 75 Views
Share
3 Min Read
मस्जिद, फायरिंग, नमाज, जमुई, 4 जख्मी
SHARE

बिहार में जमुई के सिकंदरा ​स्थित एक गांव की मस्जिद से नमाज पढ़कर बाहर निकल रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की खबर है। घटना बीती शाम की है जब लोग मस्जिद से नमाज पढ़कर बाहर निकल रहे थे। तभी अचानक वहां पहले से मौजूद कुछ घात लगाए अपराधियों ने दनादन फायरिंग शुरू कर दी। इससे वहां भगदड़ मच गई और दहशत का माहौल कायम हो गया। इस गोलीबारी में 4 लोगों को गोली लगे की खबर है जिनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार इस घटना को अपराधियों ने पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया। भगदड़ के बीच सभी जख्मियों को स्थानीय पीएचसी ले जाया गया जहां से चार गंभीर रूप से घायल लोगों को पटना रेफर किया गया।

Contents
मस्जिद के बाहर बैठे थे हमलावरपुरानी रंजिश, पुलिस चौकन्नी
- Advertisement -

मस्जिद के बाहर बैठे थे हमलावर

मिली जानकारी के अनुसार इस वारदात को रविवार की शाम 7 बजे के करीब जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित जखरा गांव की एक मस्जिद के बाहर अंजाम दिया गया। बताया जाता है कि वहां शाम करीब 7 बजे रोजा खोलने के बाद लोग जब नमाज पढ़कर मस्जिद से बाहर निकले। तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी। हमला इतना अचानक और भीषण था कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। इस गोलीबारी में चार लोग नुमान खान, मोफीज खान, अरबाज खान और अरमान खान गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलियां उनके छाती, गर्दन और कंधे पर लगी हैं।

पुरानी रंजिश, पुलिस चौकन्नी

इस खौफनाक वारदात के पीछे की वजह ‘मवेशी चराने’ को लेकर छह महीने पहले हुआ विवाद बताया जा रहा है। घायलों के परिजनों का कहना है कि उस वक्त भी मारपीट हुई थी, जिसका केस अभी भी कोर्ट में चल रहा है। इसी रंजिश में रिजवान खान उर्फ नाटो और उसके पुत्रों सहित अन्य सहयोगियों ने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जमुई के एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि सभी हमलावरों की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। पूरे गांव में तनाव को देखते हुए तीन थानों की पुलिस तैनात की गई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस लगातार कैंप कर रही है। फिलहाल, पीड़ित परिवारों में गहरा आक्रोश है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

TAGGED: 4 जख्मी, जमुई, नमाज, फायरिंग, मस्जिद
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गैस टैंकर से लाया जा रहा 461 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार
बिहारी समाज
गार्ड द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने पर भड़के रोगी, वीडियो वायरल
बिहारी समाज
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल
बिहारी समाज
राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार, तैयारियाँ अंतिम चरण में
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गैस टैंकर से लाया जा रहा 461 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार
बिहारी समाज
गार्ड द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने पर भड़के रोगी, वीडियो वायरल
बिहारी समाज
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल
बिहारी समाज
राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार, तैयारियाँ अंतिम चरण में
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

गैस टैंकर से लाया जा रहा 461 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार

नवादा : जिले की उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आलोक में…

By Swatva

गार्ड द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने पर भड़के रोगी, वीडियो वायरल

नवादा : जिले के हिसुआ नगर परिषद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगियों…

By Swatva
बिहारी समाज

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल

नवादा : जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के गयाजी रोड पर अज्ञात…

By Swatva

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार, तैयारियाँ अंतिम चरण में

नवादा : नालसा एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?