नई दिल्ली/पटना : होली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहार के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ और ‘नो रूम’ की स्थिति को देखते हुए भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए लालकुआं-कोलकाता, सहरसा-पूर्णिया, सोगरिया-दानापुर और डानकुनी-पटना जैसी महत्वपूर्ण रूटों पर ये ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
प्रमुख ट्रेनों का शेड्यूल और रूट
1. लालकुआं – कोलकाता – लालकुआं (05060/05059)
यह ट्रेन उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल तक जाएगी।
5 मार्च से 26 मार्च (हर गुरुवार)।
लालकुआं से दोपहर 1:35 बजे प्रस्थान, अगले दिन रात 11:55 बजे कोलकाता।
छपरा, सीवान, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी और किउल।
2. सहरसा – पूर्णिया कोर्ट – सहरसा (05506/05505)
कोसी और सीमांचल के यात्रियों के लिए यह विशेष ट्रेन सप्ताह में चार दिन चलेगी।
6 मार्च से 15 मार्च (मंगल, शुक्र, शनि और रविवार)।
सहरसा से दोपहर 1:20 बजे प्रस्थान, दोपहर 3:30 बजे पूर्णिया।
मधेपुरा, मुरलीगंज और बनमंखी।
3. सोगरिया – दानापुर – सोगरिया (09803/09804)
सोगरिया से 1 मार्च (रात 11:10 बजे) और दानापुर से वापसी 3 मार्च (रात 1:15 बजे)।
कोटा और राजस्थान क्षेत्र से बिहार आने वाले छात्रों और कामगारों के लिए।
4. डानकुनी – पटना – डानकुनी (03035/03036)
27 फरवरी और 4 मार्च को डानकुनी से रात 12:30 बजे प्रस्थान।
उसी दिन शाम 4:15 बजे पटना से वापसी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन ट्रेनों में कन्फर्म टिकट की उपलब्धता सामान्य ट्रेनों के मुकाबले अधिक है। लंबी दूरी की ट्रेनों में स्लीपर और एसी कोच के साथ-साथ सामान्य श्रेणी के डिब्बे भी लगाए गए हैं। यात्री विस्तृत जानकारी और सीट उपलब्धता के लिए IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या 139 हेल्पलाइन नंबर का उपयोग कर सकते हैं।