By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
दुर्घटना

गुजरात में बीच से टूटा पुल, 10 की मौत…कई वाहन नदी में गिरे

Amit Dubey
Last updated: July 9, 2025 5:06 pm
By Amit Dubey 374 Views
Share
3 Min Read
10 मरे, गुजरात, पुल, बीच से टूटा, नदी में गिरे, कई वाहन
SHARE

गुजरात के वडोदरा में गम्भीरा पुल टूटने से बड़ा हादसा हो गया जिसमें अब तक 10 लोगों की मौत हो जाने की खबर है। इस हादसे में कई वाहन नदी में जा गिरे जिससे कई लोग घायल बताए जाते हैं। सूचना है कि अब तक 5 वाहनों के नदी में गिरने की पुख्ता जानकारी मिली है। नदी में गिरे लोगों में से कुछ को निकाल लिया गया है जबकि अन्य को बचाने का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुल के गिरते ही पांच वाहन सीधे नदी में जा गिरे, जिनमें एक ट्रक और एक पिकअप वाहन अब भी नदी में फंसे हुए हैं। यह हादसा पादरा क्षेत्र में हुआ जहां महिसागर नदी पर 43 साल पहले बना गम्भीरा पुल अचानक बीच से दो भागों में टूट गया।

- Advertisement -

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और रेसक्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि गंभीरा पुल का एक हिस्सा ढह जाने से 5 से 6 वाहन महिसागर नदी में गिर गए। महिसागर नदी पर स्थित गंभीरा पुल मध्य गुजरात और राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र को जोड़ता है। पुल का निर्माण 1985 में हुआ था और समय समय पर तथा जरूरत पड़ने पर इसका रखरखाव किया जाता था। मंत्री ने कहा घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जाएगी जिसका आदेश मुख्यमंत्री ने जारी कर दिया है।

वडोदरा प्रशासन और एनडीआरएफ घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुल के टूटे हिस्से पर फंसे और उससे लटक रहे एक टैंकर को गिरने से बचाने के इंतजाम किए जा रहे हैं। वडोदरा टीम, पुलिस प्रशासन और एनडीआरएफ सभी बचाव कार्य में लगे हुए हैं। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दो खंभों के बीच पुल का पूरा स्लैब ढहता हुआ नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई तथा दो ट्रक और दो वैन समेत कुछ वाहन नदी में गिर गए। सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें कुछ लोग नदी में गिरे वाहनों में फंंसे लोगों को रेस्क्यू करते नजर आ रहे हैं। वहीं टूटे पुल पर एक टैंकर ट्रक का पिछला हिस्सा पुल पर टिका है जबकि उसका आगे का हिस्सा टूटे हुए पुल पर लटका नजर आ रहा है।

TAGGED: 10 मरे, कई वाहन, गुजरात, दो भाग, नदी में गिरे, पुल टूटा, बीच से टूटा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

समृद्धि यात्रा के अंतर्गत अरवल में भव्य कार्यक्रम आयोजित, मुख्यमंत्री द्वारा करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास
बिहारी समाज
गैस सिलेंडरों की हो रही है होम डिलीवरी, अफवाहों पर ध्यान न दें : डीएसओ
बिहारी समाज
विज्ञान में 479 अंक लाकर सपना ने राज्य में लाया दूसरा स्थान
लेटेस्ट न्यूज़
रोजगार कैम्प का होगा आयोजन 25 को
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

समृद्धि यात्रा के अंतर्गत अरवल में भव्य कार्यक्रम आयोजित, मुख्यमंत्री द्वारा करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास
बिहारी समाज
गैस सिलेंडरों की हो रही है होम डिलीवरी, अफवाहों पर ध्यान न दें : डीएसओ
बिहारी समाज
विज्ञान में 479 अंक लाकर सपना ने राज्य में लाया दूसरा स्थान
लेटेस्ट न्यूज़
रोजगार कैम्प का होगा आयोजन 25 को
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
लेटेस्ट न्यूज़

विज्ञान में 479 अंक लाकर सपना ने राज्य में लाया दूसरा स्थान

नवादा : जिले की बेटी सपना कुमारी ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति…

By Swatva
चिराग, नया CM, डिप्टी CM, सब फाइनल, NDA, दिल्ली, पटना
देश-विदेश

नए CM और डिप्टी CM पर NDA में सब फाइनल! दिल्ली से पटना पहुंचे चिराग का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नई सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया…

By Amit Dubey

BSEB Bihar Board 12th Result 2026 जारी, यहाँ देखें सीधा लिंक…

पटना : बिहार बोर्ड (BSEB) इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए बहुत ही…

By Swatva
एक्ट्रेस, पवन सिंह, अंजलि राघव, गलत तरीका, छुआ, महिला आयोग, नोटिस, वीडियो, वायरल, लखनऊ शो
देश-विदेश

एक्ट्रेस को मंच पर गलत तरीके से छुआ…नए झमेले में फंसे पवन सिंह, नोटिस…2 अप्रैल को सुनवाई

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी हरकतों…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?